भिलाई 21 जून 2026। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बीरा जी के अंगना, कोहका भिलाई में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं पतंजलि योग साधक समिति, कान्हा पार्क कोहका के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होकर योग साधकों के साथ योगाभ्यास किया गया ।इस अवसर पर योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली एवं नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सर्व समाज के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा प्रदान कर जीवन को संतुलित और सुखमय बनाता है।

सभी योग साधकों एवं आयोजकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं सफल आयोजन हेतु बधाई दिए हैं। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति गिरवर बंटी,महासचिव मलकीत सिंह लललू, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी सानू, शाहिद सैकड़ो लोग उपस्थित थे।




