भिलाई 18 जून 2026। नगर पालिका निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 19 पदम नगर में बिना परमिशन के कई दुकान संचालित है। बिना पार्किंग स्थल के जी ई रोड पर स्थित गंगाजी टावर के मालिक अभिषेक सादा द्वारा बिना पर्याप्त पार्किंग के कॉम्प्लेक्स निर्माण कर लिया गया है तथा वर्षों से संचालित कर रहे हैं। इस कॉम्प्लेक्स में पैथोलॉजी लैब, जिम सेन्टर, लाइब्रेरी सेन्टर अन्य दुकान संचालित है और इन दुकानदारों के द्वारा गाड़ियों को पदुमनगर के मुख्य मार्ग पर पार्किंग किया जाता है।जिससे क्षेत्रवासियों को आने जाने में काफी दिक्कतें एवं असुविधा होती है।इसकी शिकायत स्थानीय युवा पार्षद से की द्वारा की गई थी। इस संबंध में पार्षद मनीष वर्मा ने एसपी विजय अग्रवाल एवं ट्रैफिक डीएसपी सतानन्द को आवेदन दिया था। आज डीएसपी के निर्देश पर पूरी टीम ने कार्रवाई करते हुए गाड़ीयों को मुख्य मार्ग से हटाया एवं कॉम्प्लेक्स के मालिक को दोबारा न रखने की चेतावनी दी गई। यदि दोबारा मुख्य मार्ग पर पार्किंग कराई जाती है तो क्रेन के माध्यम से सभी गाड़ियां उठाकर थाने में जब्त की जाएंगी। अवैध पार्किंग को हटाने के बाद रोड अब काफी खुला खुला एवं चौड़ा लग रहा है, जिससे आने जाने में लोगों को सुविधा मिल रही है, जिसके लिए वार्ड क्षेत्र के लोगों ने पार्षद मनीष वर्मा का आभार जताया। इसके लिए जितेन्द्र सिंह, गणेश शर्मा, अनिता शर्मा, परमानन्द वर्मा, धनंजय सिंह एवं क्षेत्र के अन्य लोगों ने पार्षद को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।
बिना पार्किंग के कई दुकानें पदुम नगर में हो रही है संचालित,,,,, कार्रवाई की मांग, आज पुलिस ने खाली कराई सड़के
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




