भिलाई 12 जून 2026 । नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-3, मदरटेरेसा वार्ड अंतर्गत डॉ भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन, बैकुण्ठधाम में पीएम स्वनिधि योजना एवं सुशासन तिहार 2026 के तहत एक भव्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, स्ट्रीट वेंडरों एवं हितग्राहियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को योजना की जानकारी प्रदान करते हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध कराए जा रहे कम ब्याज ऋण की जानकारी दी गई, वहीं सुशासन तिहार के तहत प्राप्त मांग एवं शिकायतों पर की गई कार्रवाई से नागरिकों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम में दुर्ग सांसद विजय बघेल, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय, रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जालंधर सिंह, नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह तथा नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय की विशेष उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। सांसद विजय बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार की पीएम स्वनिधि योजना छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडरों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना के माध्यम से हजारों वेंडरों को बिना किसी जटिल प्रक्रिया के कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वे अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन सकें। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा शिविरों में प्रस्तुत मांग एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को लाभ मिल रहा है।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा है कि पी एम स्वनिधि योजना देश के उन सभी लोगों को राहत देने का कार्य कर रहा है जिनका आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रेलवे के आसपास ठेला, फल या सब्जी बेचने वाले छोटे व्यवसायी इसका फायदा ले सकते हैं।नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा ने शासन के इस महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दिए और नागरिकों से अपील किया कि इसका लाभ लें। इस कार्यक्रम में पार्षद विनोद सिंह, जालन्धर सिंह, वीणा चंद्राकर, गिरजा बंछोर, लक्ष्मी दीवाकर भारती, शैलजा धनराजू, प्रियंका भोला साहू, लक्ष्मी साहू, सत्या देवी जायसवाल, स्मिता दौड़के, चंदेश्वरी बांधे, नोहर वर्मा, संजय सिंह, मुकेश अग्रवाल, विनोद चेलक, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, अपर आयुक्त राजेंद्र कुमार दोहरे, उपायुक्त नरेंद्र बंजारे, डी के कोसरिया, जोन आयुक्त ऐशा लहरे, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, अजय गौर, कार्यपालन अभियंता अनिल सिंह, अरविंद शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
पीएम स्वनिधि और सुशासन तिहार शिविर आयोजित,,,, वेंडर को दी जानकारी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




