दुर्ग। 12 जून, 2026, (सीजी संदेश) : छत्तीसगढ़ी भाषा आंदोलन के पुरोधा नंदकिशोर शुक्ल इन दिनों दुर्ग जिले के प्रवास पर हैं। शुक्ल जी ने छत्तीसगढ़ में भाषा आंदोलन के लिए पूरे प्रदेश को कई बार पैदल और साइकिल में नाप दिया है। आज दुर्ग में वरिष्ठ अधिवक्ता गणेश शुक्ला ने उनसे सौजन्य मुलाकात किया और उन्हें न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया। उनकी स्वीकृति अनुसार नंदकिशोर शुक्ल कल 12 जून को 2:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर दुर्ग न्यायालय परिसर में भ्रमण करते हुए अधिवक्ताओं से संपर्क किया । इस दौरान अधिवक्ता ऋषिकांत तिवारी, संजीव कुमार तिवारी, संजय दीवान, रमेश तिवारी, अमित कुमार अग्नि, राकेश दुबे सीनियर, के,के तिवारी, सरदार राजेंद्र सिंह भल्ला एवम छतर सिंह चंद्राकर पचपेड़ी सहित अन्य अधिवक्ता साथी उपस्थित थे।




