भिलाई। 11 जून, 2026, (सीजी संदेश) : अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के विधायक निधि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में एक (वातानुकूलित एसी) औषधि भंडार कक्ष के लिए विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने दान दिया है बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 में जन प्रतिनिधियों के सम्मलेन के दौरान आवश्यक मांग जरूरत की चीजें के संबंध मे पूछा था जिस पर विभाग के अधिकारी डॉ शिखर अग्रवाल ओर विभागीय के पैरामेडिकल स्टाफ ने विभिन्न आवश्यक चीजें ओर उपकरण की मांग बताई थी विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने इस संबंध में अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा को प्रतिनिधि मंडल के साथ चर्चा कराई जिसमें औषधि रखरखाव के प्राथमिकता देते हुए पहले एक ए सी उसके लिए तत्काल देने सहमति बनी आज उसको संस्था प्रमुख ओर स्टाफ को सौपा गया चरोदा भिलाई 3 शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के बी ई टी ओ सैय्यद असलम ने कहा जन प्रतिनिधियों का इस तरह सहयोग कर अस्पताल में सुविधाएं देना ओर निशुल्क दान से उपकरण,दवा ओर आवश्यक सामग्री देकर जन हित में पुण्य का काम है इससे दूसरे लोगों मे दान करने की भावना पैदा होती है इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने बताया कि जन हित में जो जरूरी सामान अस्पताल मे लगेगा उसको प्राथमिकता के आधार पर हर संभव उपलब्ध कराने कोशिश किया जाएगा इस अवसर पर औषधीय भंडारण प्रभारी स्मिता बागड़े ने कहा कि विभिन्न औषधियों को गुणवत्ता ओर मानक स्तर पर रखने वातानुकूलित कक्ष जरूरी है विभिन्न वैक्सीन भी रहतीं है। पहले महापौर निर्मल कौसरे ने एक ए सी इस कक्ष के लिए दान किया था वर्तमान मे भंडारण कक्ष बढ गया है ए सी अत्यंत आवश्यक था इस के लिए विधायक ओर विधायक प्रतिनिधि ने हमरी महत्वपूर्ण मांग पूरी करे है इसके लिए विभाग आभारी हैं इस अवसर पर जन प्रतिनिधि रवि नाहर संस्था प्रभारी डा शिखर अग्रवाल बी ई टी ओ सैय्यद असलम, आर एम ए श्रीमती प्रज्ञा कुशवाहा ,एल एच व्ही श्रीमती आर विश्वास ,श्रीमती तृप्ति चंद्राकर आलिया खातून ,हर्षा मानिकपुरी , मनोरमा बंछोर, पारूल देशमुख मीरा साहू चम्पा कली सोनी, नेतराम साहू, राहुल यादव उपस्थित थे।




