भिलाई,3 जून 2026। विदेशी धरती से लौटने के बाद सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू से कोंहका स्थित ऑफिस मे मिलने के लिए जनमानस का हुजूम उमड़ पड़ा। सभी समाज के लोग एवं युवा, विद्यार्थी पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत सम्मान किये। श्री सिंह विगत 22 जून से विदेश यात्रा पर थे। उन्होंने वहां कई विषयों पर अध्ययन कर अपने क्षेत्र में लागू करवाने की बात कही है। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष जोर दिया है। वहां के ट्रांसपोर्ट व्यवस्था देखकर प्रसन्नता जाहिर की तथा भिलाई में भी ऐसी व्यवस्था होने की बात कही। आज सर्व समाज कल्याण समिति के कार्यालय में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों एवं युवा साथियों से आत्मीय मुलाकात एवं समाज के कई गंभीर विषयों पर चर्चा किया।

इस दौरान सर्व समाज कल्याण समिति, भिलाई द्वारा निरंतर किए जा रहे जनसेवा एवं समाजहित के कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित भी किया। उन्होंने कहा कि आप सभी का स्नेह, विश्वास, सम्मान एवं आशीर्वाद मेरे लिए अमूल्य है। यही प्रेम मुझे समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के प्रति और अधिक समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर महासचिव मालकित सिंह लल्लू, कोषाध्यक्ष जोगा राव, शाहनवाज कुरैशी, सहित समिति के अनेक सदस्य उपस्थित थे।




