भिलाई 2 जून 2026। दुर्ग में प्रोबेशनर 47 उपनिरीक्षक एवं 01 सूबेदार की ब्रीफिंग आयोजित की गई थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा सभी नवप्रशिक्षु अधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, जनता से मधुर व्यवहार एवं मेहनत कर सभी चीजों को सीखने के उपाय बताए गए।जिले की भौगोलिक स्थिति, अपराध का स्वरूप, संवेदनशील क्षेत्र एवं यातायात व्यवस्था के संबंध में प्रशिक्षु उनि एवं सूबेदार को भी अवगत कराया गया। साइबर क्राइम पर विशेष फोकस रखने की हिदायत दी गई।एएसपी एवं सीएसपी द्वारा प्रोबेशनर अधिकारियों को दुर्ग जिले में सभी प्रकार के अपराध,वीआईपी ड्यूटी, कानून-व्यवस्था की बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक लाईन सीपी तिवारी और रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा भी उपस्थित रहे ।




