भिलाई। 29 मई, 2026, (सीजी संदेश) : रिसाली जोन के अंतर्गत आने वाले हुडको क्षेत्र मे बिजली वितरण व्यवस्था की लचर हो चुकी स्थिति को लेकर हुडको वासियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर पालिका निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सीजू एंथोनी के नेतृत्व मे 32 बंगला स्थित कार्यपालन अभियंता एन के राठी को ज्ञापन सौंपा एंव बिंदूवार समस्याओं पर चर्चा करते हुए अविलम्ब निराकरण की मांग की है।
हुडको वासियों ने बताया की थोड़ी सी हवा चली नही की बिजली चली जाती है फिर घंटो बाद आती है, सूचना मिलती है की जमपर कट गया था। मानसून पूर्व संधारण, एवं गरमी के पूर्व भी संधारण कार्य बिजली बंद कर के लिया जाता है उसके बावजूद भी घंटो बिजली गुल रहती है,पेट्रोल पम्प फिडर स्थित एमआइजी 2/ 1 से 36 के बीच नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए, उसी तरह रेल्वे लाइन फीडर स्थित एमआइजी 1/904 से 924 एंव एमआइजी 2/200 से 214 के बीच भी नये ट्रांसफार्मर की जरूरत है,सबसे ज्यादा समस्या एक फेज या दो फेज बंद होने की स्थिति मे होती है। एफओसी आने पर मात्र पांच मिनट मे कार्य हो जाता है लेकिन उसके इंतजार मे घंटो लग जाते हैं इसके पूर्व भी आप के माध्यम से हम लोगों ने निवेदन किया था कि हुडको की दुरी रिसाली एरिया से अधिक होने पर एफओसी को आने मे विलम्ब हो जाता है लेकिन हमारे निवेदन पर कोई ध्यान नही दिया गया जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को उठाना पड़ रहा है। स्ट्रीट लाइट शार्ट होने की स्थिति मे बहुत बड़ा क्षेत्र अंधकार मे डूबा रहता है चार चार दिन तक संधारण नही हो पाता है, स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य निगम का है लेकिन लाइन का संधारण बिजली विभाग की जिम्मेदारी है, थोडा सा पानी गिरा नही की इंसुलेटर बर्स्ट होने की घटनाएं बढने लगी है हुडको सब स्टेशन मे परमानेंट स्टाफ की व्यवस्था किए जाने पर ही समस्या का त्वरित निराकरण संभव है अन्यथा उपभोक्ता ऐसे ही परेशान होते रहेंगे इसके अलावा कट आऊट जैसे स्पेयर विभाग के पास उपलब्ध नही है।
बिंदूवार चर्चा का जवाब देते हुए कार्यपालन अभियंता ने बताया की आप लोगों की मांग को मानते हुए रिसाली जोन को दो भागों मे बांट दिया गया है अब अलग से एक सहायक अभियंता कार्यालय अस्तित्व मे आ जाएगा जो कुछ ही दिनो मे शुरू हो जाएगा उसके बाद एक फेज बंद होने पर जल्द संधारण हो जाएगा इसके अलावा चार से पांच अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द लगवाने का आश्वासन दिया इस अवसर पर सीजू एंथोनी, जावेद खान, आर बी के राव, अरूण अग्रवाल, दीपांकर दास, बी एल मालवीय, सी अनील, अरूण ठवकर, नेमीचं शर्मा, श्यामल राय, मो जावेद, गोविंद लाल अग्रवाल, पी श्रीनिवास आदि उपस्थित थे।




