भिलाई। 28 मई, 2026, (सीजी संदेश) : हत्या की नियत से पड़ोसी पर लोहे के सब्बल से प्राण घातक हमला कर फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा है। मामला नेवई थाना अंतर्गत स्टेशन मरोदा क्षेत्र का है। मनीष कुमार कोसरे ने सुबह 06.00 बजे घर के सामने मोटर सायकल पर बैठे मुकेश टोडर पर हमला कर घटना स्थल से हो फरार गया था। थाना नेवई टीम द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया कुमारी टोडर के द्वार रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 27 मई को सुबह 06.00 बजे करीबन प्रार्थीया का बड़ा लड़का मुकेश टोडर, घर के सामने ही मोटर सायकल पर बैठा था, तभी पड़ोसी मनीष कुमार कोसरे लोहे के सब्बल पकडकर, मनीष टोडर के पास आया और आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा कहकर हत्या करने की नियत से मनीष कुमार कोसरे ने मुकेश टोडर के सिर में लगातार दस बारह बार वार किया जिसे प्रार्थीया तथा बहू साधना टोडर व पड़ौसी के द्वारा बीच बचाव करने पर वहां से भाग गया। मारपीट करने से आहत मुकेश टोडर के सिर में गंभीर चोट आई है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना नेवई में हत्या के प्रयास 109 bns का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन को ध्यान में रखते हुए प्रकरण के आरोपी की पता तलाश हेतु विशेष टीम का गठन कर उनके संभावित ठिकानों लगातार पता तलाश करने पर स्टेशन मरोदा में हिरासत में लिया। पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपराध घटित करना कबुल करने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में नेवई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, उप. निरी. सुरेन्द्र तारम, प्र.आर. महावीर साहू, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल, आरक्षक शाहबाज खान का सराहनीय योगदान रहा।
:-अपराध क्रमांक 339/2026 धारा 109 बीएनएस
:- आरोपी मनीष कुमार कोसरे पिता स्व. सुंदर लाल कोसरे उम्र 29 साल साकिन विजय चौक स्टेशन मरोदा थाना नेवई
जप्त माल – घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बल




