रायपुर। 27 मई, 2026, (सीजी संदेश) : विधायक पुरन्दर मिश्रा के नाम पर स्वयं कों भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पी.ए बताकर गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर के सेवादार से 10 हजार की ठगी करने वाले आरोपी को रायपुर पुलिस ने उड़ीसा से गिरफ्तार किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज करने के तुरंत बाद रायपुर से थाना पंडरी एवं खम्हारडीह से तत्काल 06 स्टाफ की टीम बनाकर मौके से धोखाधड़ी के प्रकरण के आरोपी को पुलिस ने तगड़ी घेराबंदी करके उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना खम्हारडीह में रिपोर्ट दर्ज कराया की जगन्नाथ मंदिर गायत्री नगर थाना में रहता है एवं मंदिर में ही सेवा काम करता है। दिनांक 24 मई को रात करीब 08:24 बजे प्रार्थी के मोबाईल पर कॉल आया जो स्वयं को नीतिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी का पी०ए० कहकर प्रार्थी से तुरंत पैसो की अत्यंत आवश्यकता है कहकर प्रार्थी से पैसे की मांग किया दोबारा प्रार्थी को दूसरे नंबर पर कॉल आने पर में उसके द्वारा मोबाइल नंबर के धारक द्वारा भेजे गए स्कैनर पर 10,000/- रुपये जिसमे उसका नाम कामिनी बेहरा दिख रहा था पर फोन पे कर दिया था , इसके बाद अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक द्वारा बार-बार फोन करके और पैसे की मांग कर रहा था जिस पर प्रार्थी द्वारा घटना के संबंध में अन्य व्यक्तियों से बात करने पर उनके द्वारा ठगी होना बताया गया । जिस अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान अज्ञात मोबाइल नंबर धारक व्यक्ति का पतासाजी करते हुए तकनीकी साक्ष्यों से उक्त मोबाइल नंबर के धारक को सहदेव मलिक पिता स्वं महानी मलिक उम्र 35 साल निवासी- तालदा थाना अतरंगा जिला पुरी उडीसा के रूप में चिन्हित किया गया। जिसकी टीम के सदस्यों द्वारा पतासाजी करते हुए उड़ीसा से गिरफ्तार कर न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया है ।
नाम/पता आरोपी
सहदेव मलिक पिता स्वं महानी मलिक उम्र 35 साल सा० तालदा
थाना अस्टरंगा जिला पुरी उडीसा




