भिलाई। 26 मई, 2026, (सीजी संदेश) : मालवीय नगर चौक दुर्ग में गुरु अर्जनदेव की शहादत को समर्पित वीरे ग्रुप द्वारा ठंडे – मीठे पानी (शबिल) और चने की सेवा दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक की गई l इस अवसर पर रौनक सचदेव, अमन सागर, गुरलीन सिंग, सिमरणजीत सिंग, करण रेहल, रोहित गायकवाड़, हरदीप गिल, करण सिंग, रमन रेहल, गगनदीप, प्रदीप, पियूष व अन्य युवा साथियो ने सेवा दी।




