भिलाई 24 मई 2026। सीबीआई द्वारा नौकरी लगने के नाम पर रिश्वत लेते पकड़े गए न्यायालय के आदेश पर जेल भेजे गए अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रेफरी बी राजशेखर राव को आज बॉडी बिल्डिंग के सभी पदों से एवं बॉडी बिल्डिंग के सभी खेल गतिविधियों से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डर एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आज 24 मई एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव बॉडी की बैठक भिलाई में सम्पन्न हुई जिसमें सीबीआई के द्वारा रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर रिश्वत लेते गिरफ्तार किए गए बी. राजशेखर राव को छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के सभी पदों एवं बॉडी बिल्डिंग खेल के सभी क्रियाकलापों से आगामी आदेश तक निलंबित कर दिया गया है, इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह को एग्जीक्यूटिव कमेटी ने महासचिव पद के कार्यों का प्रभार सौंप दिया है इस आपातकालीन बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम के अलावा इस महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर कबीरधाम कार्यकारिणी सदस्य रमेश हिरवानी धमतरी, सुमित विश्वास कोरबा, मोहम्मद सलीम जांजगीर-चांपा, नाहिद खान राजनांदगांव , दुर्गा प्रसाद दुबे भिलाई,एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तुलसी प्रसाद सोनी व बिलासपुर से सुभाष कुमार वर्चुअल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा बैठक में उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र कुमार टेकाम ने बताया कि इस महत्वपूर्ण बैठक की संपूर्ण जानकारी जल्द ही इंडियन बॉडी बिल्डिंग फेडरेशन के अध्यक्ष एवं महासचिव को प्रेषित कर दी जाएगी।
रेलवे में नौकरी लगने के नाम पर रिश्वत लेते सीबीआई के हत्थे चढ़े अंतर्राष्ट्रीय बॉडी बिल्डर रेफरी बी. राजशेखर राव
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




