दुर्ग, 18 मई 2026/ मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत जिले के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं से वर्ष 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन कर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। चयन परीक्षा मंे सम्मिलित होने के लिए विद्यार्थियों को आवेदन पत्र 20 जून 2026 तक संबंधित शाला से प्राप्त कर जमा करना होगा। परीक्षा 26 जुलाई 2026 रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस योजना के तहत जिले के अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं, जो छत्तीसगढ़ का मूल निवासी हो एवं सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। विद्यार्थियों को किसी मान्यता प्राप्त शाला से कक्षा 5वीं नियमित अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। पालक की आय समस्त स्त्रोतांे से वार्षिक आय रुपये 2.50 लाख से अधिक न हो, निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिये।
इस योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालय में ही अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्हंे जिला स्तरीय उत्कृष्ट आवासीय शिक्षण संस्थाओ में शासकीय व्यय पर अध्ययन उपलब्ध कराया जायेगा। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई के साथ-साथ उनके रहने, खाने एवं सामान्य चिकित्सा का व्यय भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा देय छात्रवृत्ति एवं शिष्यवृत्ति की पात्रता नही होगी। योजना अंतर्गत उत्कृष्ट शालाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अंतिम बोर्ड (12वीं) परीक्षा तक ही निर्धारित लाभ की पात्रता होगी। असफल होने की स्थिति में अगले सत्र से योजना का लाभ स्वयंमेव समाप्त हो जाएगा।
इच्छुक छात्र निर्धारित आवेदन पूर्ण कर अध्ययनरत संस्था में 20 जून तक जमा कर सकेंगे। उक्त आवेदन पत्र शाला प्रमुख द्वारा प्रमाण पत्रों की जांच कर 27 जून तक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को प्रेषित करेंगे और विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी 30 जून तक समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय दुर्ग में कार्यालयीन समय तक जमा करेंगे।
मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून 2026
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



