भिलाई। 16 मई, 2026, (सीजी संदेश) : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसा नगर सुपेला के नेतृत्व में अवंती बाई चौक, कोहका में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ एक विशाल ‘हल्ला बोल’ विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मे साडा के पूर्व उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह एवं प्रदेश सचिव इरफान खान द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार करते हुए बृजमोहन सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार आम नागरिकों की जेब पर डाका डाल रही है। हर चीज महंगी हो चुकी है और जनता त्रस्त है। इसके बाद प्रदेश सचिव इरफान खान ने अपने संबोधन में कहा कि यह सरकार केवल पूंजीपतियों के फायदे के लिए काम कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बाद भी देश में ईंधन के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं।
महंगाई से आम जनता त्रस्त: ब्लॉक अध्यक्ष का संबोधन
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ ने कहा कि ईंधन के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आम जनता, किसानों और मध्यम वर्ग की कमर टूट चुकी है। जब तक सरकार कीमतें कम नहीं करती, कांग्रेस का यह संघर्ष जारी रहेगा।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की रही उपस्थिति
इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनमें मुख्य रूप से निम्नलिखित नाम शामिल हैं:
लालचंद वर्मा, मोहम्मद रफीक, इतवारी देवांगन, दर्शन सिंह, संजीत चक्रवर्ती, निरंजन बिसाई, अली हुसैन सिद्दीकी, पिंकी वर्मा, नीरा जंघेल, अशोक रामटेके, हीरा शंकर साहू, शमशेर सिद्दीकी, बुद्ध शरण बोरकर, संदीप कुमार, जागेश्वरी साहू, लादूराम सिन्हा, दीपक भाटिया, युवराज चौरसिया, भानु प्रताप जंघेल, मोहम्मद शोएब खान, बलदाऊ पिपरिया, कन्हैया चूरहे, नरेंद्र पिपरोल, प्रमोद यादव, रविंद्र सिंह, विकास पांडे, प्रमोद, चंद्रशेखर पटले, गुरविंदर सिंह, उज्जवल लोधी, चंदन देवांगन, शुभम वर्मा, शाहिद खान, कीर्ति सिंह, सुजीत कुमार साव, सुमन सागर सिन्हा, अनीशा बघेल, मनीष कुमार, घटोत्कच शुक्ला, पंकज कुमार, गोविंद देश लहरे, प्रदीप कुलदीप, मुनीर शेख, अर्जुन शर्मा, किशन यादव, द्वारिका साहू, अंजलि भवते, रवि भवते, आनंद डोंगरे, प्रवीण साहू और अन्य कांग्रेस जन कि उपास्थिति मे संपन्न हुआ।



