भिलाई। 15 मई, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई शिव सेना यू बी टी के भिलाई जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि केम्प 2 फल मंडी से लिंक रोड़ जाने वाली सड़क के किनारे नाली के उपर बिछाये गये पाईप लाईन कई महिनों से खुला पड़ा है जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है सड़क किनारे छोड़ी गई मिट्टी अब लोगों के लिए समस्या बन गई है इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है बरसात के समय मार्केट एरिया में बाहरी गाडियाँ माल लेकर फल मंडी में आती है टर्निग में गाड़ी मोड़ते समय पानी के पाईप लाईन को क्षतिग्रस्त कर वाहनों के पलटने की संभावना हो सकती है।



