भिलाई 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन की वार्षिक बैठक बृजमोहन अग्रवाल सांसद रायपुर एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन की अनुपस्थिति में कार्यकारी अध्यक्ष श्री गोपाल खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक होटल सेंटर पार्क में संपन्न हुई उक्त बैठक में संघ के गत वर्ष भर कि गतिविधियों पर चर्चा की गई तथा 2025,26 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। जिसको सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से अनुमोदन प्रदान किया। बैठक में जनरल सेक्रेटरी श्री सहीराम जाखड़ ने इस साल संघ के चुनाव करने हेतु प्रस्ताव रखा। जिसमें सभी सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल के अनुमति से समय एवं स्थान निर्धारित कर चुनाव किए जाने का प्रस्ताव पारित किया। बैठक में छत्तीसगढ़ स्विमिंग एसोसिएशन के आगामी आने वाले गतिविधियों को सुचारू रूप से चलने के लिए रूपरेखा तैयार की गई। छत्तीसगढ़ में स्विमिंग खेल को ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ावा देने के लिए कार्य करने की कार्य योजना बनाने हेतु सहमति जताई।इस बैठक में श्री आरके श्रीवास्तव, ऑब्जर्वर छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ, जनरल सेक्रेटरी श्री साइन राम जाखड़, श्री परविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, श्री गौरव खंडेलवाल, श्री यूबीएस चौहान, श्री आरके जोशी, श्री फिरोज राठौर, बिलासपुर से श्री हेमंत परिहार, गोपी संतोष, रायपुर से श्री मनीष शुक्ला, सुमन मुथा, श्री गुरमीत सिंह, राजनगांव से श्री विजेश, धमतरी से श्री अशोक खंडेलवाल, कोरबा से श्री अशोक सक्सेना, बैठक में भाग लिए है।




