दुर्ग। 12 मई, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने पुराने विवाद एवं छेड़छाड़ की बात को लेकर युवक की हत्या करने वाले 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गया नगर का है जहां पुराने विवाद को लेकर आरोपियों द्वारा लाठी-डंडा एवं धारदार हथियार से हमला किया गया था घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई वहींएक अन्य घायल का अस्पताल में उपचार जारी है। दुर्ग पुलिस द्वारा प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक 09 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है और मौके से लाठी, डंडा, धारदार हथियार, पत्थर एवं ईंट बरामद कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 11 मई को रात्रि लगभग 10:30 बजे थाना दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गया नगर दुर्ग में प्रार्थी पक्ष एवं आरोपी पक्ष के मध्य बहन को छेड़ने की बात को लेकर विवाद हुआ था। पूर्व से चले आ रहे पुराने विवाद के कारण रात्रि लगभग 01:00 बजे आरोपीगण आकाश उर्फ अक्कू, बिट्टू सारथी, आर्यन गुप्ता, लक्की सारथी एवं अन्य साथियों द्वारा प्रार्थी पक्ष के लोगों के साथ हाथ-मुक्का, लाठी-डंडा, बल्ला एवं धारदार हथियार से मारपीट की गई। घटना में जितेश उर्फ रितेश ठाकुर, उम्र 23 वर्ष निवासी गया नगर दुर्ग, राहुल ठाकुर, नवीन ठाकुर एवं भोला यादव को गंभीर चोटें आईं। घायल जितेश उर्फ रितेश ठाकुर को उपचार हेतु जिला शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। घायल राहुल ठाकुर का उपचार अस्पताल में जारी है। मामले में थाना दुर्ग द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए अब तक 09 आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही एवं विवेचना जारी है।
▪️घटना का कारण :
पुराना विवाद एवं बहन को छेड़ने की बात को लेकर आपसी विवाद।
▪️घटनास्थल :
गया नगर, थाना दुर्ग, जिला दुर्ग।
▪️आरोपी का नाम :
1. आकाश यादव उर्फ अक्कू, उम्र 25 वर्ष, निवासी गया नगर गली नंबर 2 वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
2. विजय सारथी उर्फ बिट्टू, उम्र 26 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 3 दुर्ग
3. आर्यन गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी गिरधारी नगर हरनाबांधा मुक्तिधाम के पीछे दुर्ग
4. लकी सारथी, उम्र 17 वर्ष, निवासी मठपारा बजरंगबली मंदिर के पास दुर्ग
5. भूपेंद्र सारथी उर्फ बनू, उम्र 19 वर्ष, निवासी मठपारा सारथी मोहल्ला कबड्डी ग्राउंड के पास दुर्ग
6. ललित यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी मुंबई आवास उरला मकान नंबर 12 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग
7. युवराज सारथी, उम्र 18 वर्ष, निवासी चंडी मंदिर के पास मठपारा ग्राउंड दुर्ग
8. बलराम उर्फ बाली, उम्र 22 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला मठपारा चंडी मंदिर दुर्ग
9. नागेश यादव उर्फ नग, उम्र 20 वर्ष, निवासी मठपारा चंडी मंदिर के पास दुर्ग
▪️जप्त सामग्री :
1. लाठी-डंडा
2. धारदार हथियार
3. पत्थर
4. ईंट
5. बल्ला
▪️सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना दुर्ग पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही रही। प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं साक्ष्य संकलन हेतु पुलिस टीम द्वारा सतत कार्रवाई की जा रही है।
▪️दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आपसी विवाद की स्थिति में कानून हाथ में न लें तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



