भिलाई 12 मई 2026। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर एसबीएस के डायरेक्टर इंद्रजीत सी छोटू ने कहा कि हर वर्ष की भांति हम आज 12 मई को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मना रहे है। हमारी टीम और मजबूत और सशक्त रूप से मानव सेवा में कार्य करें। यह दिवस आधुनिक नर्सिंग की जनक Florence Nightingale की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होती हैं, जो दिन-रात मरीजों की सेवा, देखभाल और उपचार में अपना अमूल्य योगदान देती हैं। वे केवल रोगियों की शारीरिक देखभाल ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें मानसिक साहस और आत्मविश्वास भी प्रदान करती हैं। श्री सिंह ने कहा किअंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस हमें उन सभी नर्सों के त्याग, समर्पण और मानव सेवा के भाव को सम्मानित करने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी मानवता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। #InternationalNursesDay पर हम उन सभी नर्सिंग स्टाफ का धन्यवाद करते हैं, जो हर दिन अपने कर्तव्यों का निर्वहन निष्ठा, सहानुभूति और धैर्य के साथ करते हैं। मरीजों की देखभाल में उनकी भूमिका न केवल चिकित्सा प्रक्रिया का अहम हिस्सा है, बल्कि हर मरीज के लिए भावनात्मक सहारा भी है।श्री बीरा सिंह मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल अपने समर्पित नर्सिंग स्टाफ पर गर्व करता है, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं।



