भिलाई। 30 अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान और छात्रों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जिला जनदर्शन कलेक्टर दुर्ग के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव के समक्ष एक महत्वपूर्ण विषय में ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिले के बहुत से निजी स्कूलों द्वारा हर साल फीस बढ़ाने की प्रक्रिया किया जाता है जिनसे बहुत से अभिभावक परेशान हैं।यह बढ़ती हुई फीस अभिभावक के लिए एक बड़ा बोझ बन गई है, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सभी निजी स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने से पहले सरकार की अनुमति लेनी चाहिए और फीस बढ़ाने के कारणों को स्पष्ट करना चाहिए। निजी स्कूल शिक्षा के नाम पर व्यवसाय कर रही है, बल्कि उन्हें समाज के गरीब और मध्यम वर्ग के छात्रों को भी शिक्षा प्रदान करनी चाहिए।
कुछ निजी स्कूलो में तो हर वर्ष मंथली फीस इतनी ज्यादा बढ़ा दी जैसे कि 700 रूपये से लेकर 1000 माह तक जो साल के दस हजार से लेकर बारह हजार तक बढ़ जाता है इतना ही किसी अन्य निजी स्कूलो की साल की भर की फीस होती है ऐसा कुछ निजी स्कूलस जो बेताहासा फीस बढ़ा रहे हैं, ये शिक्षा और अपने स्कूल की प्रसिद्ध का नाज़यज फायदा उठा रहे हैं।
अय्यूब खान ने बताया कि साथ में दूसरी महत्वपूर्ण विषय ये भी है कि ग्रीष्मकालीन छुट्टी लगने के बाद भी निजी स्कूलों द्वारा 3 माह का पूरा ट्यूशन फीस लेना और बच्चों ट्रांसपोर्ट का फीस लेना भी बहुत अनुचित है। शासन और प्रशासन से हमारी मांग है है कि तत्काल प्रभाव से ऐसे निजी स्कूलस पर रोक लगाए, स्कूलों जो हर वर्ष बिना किसी कारण बहुत ज्यादा फीस बढ़ा रहे है इन स्कूलों को शिक्षा का व्यापार बनाने में अच्छी स्कूली शिक्षा का हक प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे ये हमारा उद्देश्य है एवं दूसरा सबसे महत्वपूर्ण ग्रीष्म कालीन छुट्टी या गर्मी की छुट्टी में जब स्कूल बंद है बच्चों का ट्रांसपोर्ट बंद है तो फीस लेने भी गलत है इसे हर हाल में रोके बर्ष के अप्रैल, मई एवं जून के फीस लेना बंद करे ये नियम लागू करे नो स्कूल नो फीस को लागू करे।
कलेक्टर को ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से अय्यूब खान सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, संदीप बख्शी प्रदेश महासचिव कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ, जसवंत गायकवाड जिला महामंत्री कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, राकेश दुबे पुर्व जिला महामंत्री कांग्रेस दुर्ग, अभिषेक जांगड़े सचिव जिला कांग्रेस, पालक प्रतिनिधिमंडल में कमल शर्मा, प्रशांत कुमार बख्शी, महेन्द्र वर्मा, अमर ठाकुर, विजेंद्र बंजारे, दिलेश्वर महेंद्र, लोकेश कुमार, दिलेश गायकवाड, गोविंद ठाकुर, बॉबी ठाकुर, अक्कू ठाकुर, सुमिक्त मानिक पूरी, विराट चक्रधारी, हंस राज खान सहित बहुत से पालक प्रतिनिधिमंडल उपस्थिति थे।



