भिलाई 25 अप्रैल 2026।ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा 05 मुख्य संचालकों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।गिरोह द्वारा गोवा, रायपुर, दुर्ग सहित विभिन्न राज्यों से फर्जी सिम, म्यूल अकाउंट एवं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा था।कार्रवाई में ₹2,70,000 लैपटॉप, मोबाइल, बैंक दस्तावेज, एटीएम कार्ड, सिम कार्ड सहित नगद राशि जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही की गई।विवेचना में प्रतिदिन लाखों रुपये के लेनदेन एवं आईपीएल सीजन में करोड़ों रुपये के अवैध कारोबार का खुलासा हुआ है।दुर्ग पुलिस द्वारा ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के विरुद्ध लगातार की जा रही सख्त कार्यवाही के तहत थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 4, 6, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम एवं 112(2) बीएनएस के प्रकरण में विवेचना के दौरान एक संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश किया गया। जांच में यह तथ्य सामने आया कि गिरोह छत्तीसगढ़, गोवा एवं अन्य राज्यों से संगठित रूप से संचालित हो रहा था।प्रकरण में पूर्व में 06 आरोपियों की गिरफ्तारी के पश्चात विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण के आधार पर गिरोह के ऊपरी स्तर तक पहुंचते हुए 05 अन्य मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण इंटरनेट, व्हाट्सएप कॉल, इंस्टाग्राम कॉल, म्यूल अकाउंट एवं फर्जी सिम के माध्यम से संपर्क में रहकर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में प्रतिदिन लगभग 10 से 15 लाख रुपये के लेनदेन एवं प्रति माह लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये के अवैध कारोबार का संचालन होना पाया गया।आईपीएल क्रिकेट मैचों के दौरान अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से संगठित ऑनलाइन सट्टा संचालन किया जाना।थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र सहित गोवा, रायपुर, भिलाई एवं अन्य राज्यों से ऑनलाइन नेटवर्क के माध्यम से संचालन।
आरोपी का नाम 1. राहुल रंगवानी, उम्र 26 वर्ष, निवासी देवपुरी, रायपुर।
2. सोविंद यादव उर्फ राजू यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश।
3. संदीप कापसे, उम्र 25 वर्ष, निवासी गोंदिया, महाराष्ट्र।
4. अमन अली, उम्र 23 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई।
5. हुसैन अली, उम्र 21 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार, भिलाई। जब सामग्री में 1. 03 लैपटॉप
2. 26 मोबाइल फोन
3. 45 बैंक पासबुक
4. 76 एटीएम कार्ड
5. 10 चेक बुक
6. 01 वाई-फाई राउटर
7. 05 सिम कार्ड
8. 02 आधार कार्ड
9. 02 पैन कार्ड
10. नगद राशि 2,70,000/- रुपये
उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली एवं साइबर टीम के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा तकनीकी विश्लेषण, बैंकिंग ट्रेल जांच एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई, जिनकी भूमिका सराहनीय रही।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि ऑनलाइन सट्टा, अवैध गेमिंग एवं साइबर अपराधों से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अवैध सट्टा संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश,,,,, विधायक, अधिकारी सहित कई और हो सकते हैं शामिल,पुलिस तोड़ने में लगी
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



