भिलाई। 22 अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस का क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में छावनी थाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर सट्टा-पट्टी लिखते एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, नगदी राशि एवं मोबाइल जप्त कर छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
क्षेत्र में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21 अप्रैल को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आदर्श नगर कैम्प 01 स्थित सियान सदन पानी टंकी के सामने एक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी के माध्यम से अंकों पर रुपए लेकर दांव लगाया जा रहा है।
सूचना पर तत्काल थाना छावनी पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई, जहां आरोपी नौसाद अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कैम्प 01, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग को सट्टा-पट्टी लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस टीम की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सराहनीय रही।
▪️ घटना का कारण :
अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित करने हेतु सट्टा संचालन
▪️ घटनास्थल :
सियान सदन पानी टंकी के सामने, आदर्श नगर कैम्प 01, थाना छावनी, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. नौसाद अली, उम्र 45 वर्ष, निवासी आदर्श नगर कैम्प 01, गोरखनाथ मंदिर के पास, थाना छावनी जिला दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. 11 नग सट्टा पर्ची
2. एक मोबाइल
3. नगदी रकम 1000 रुपये (कुल कीमती लगभग 2000 रुपये)
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध जुआ-सट्टा गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



