भिलाई 21 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन एवं पॉवर जिम, भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय में प्रदेश भर के 250 से अधिक सब-जूनियर, जूनियर, सीनियर, मास्टर एवं दिव्यांग वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर कई नए कीर्तिमान स्थापित किए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल थे, जो स्वयं छत्तीसगढ़ पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। विशिष्ट अतिथियों के रूप में जी. सुरेश बाबे (मुख्य संरक्षक, CGPLA), अर्जुन अवार्डी श्री राजेंद्र प्रसाद (डीजीएम – SCNCA, बीएसपी), इंद्रजीत सिंह छोटू (संरक्षक, CGPLA), सुजीत बघेल, तुलसी सोनी (कार्यकारी अध्यक्ष, CGPLA), तुलसी साहू, नीरज पाल (महापौर, भिलाई), लक्ष्मीपति राजू (पार्षद, सेक्टर-6) और मुकेश चंद्राकर विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि श्री भूपेश बघेल ने ‘बेस्ट प्लेयर’ का खिताब जीतने वाले खिलाड़ियों को टाइटल्स पहनाकर ट्रॉफी दे कर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता हेतु भारतीय टीम में चयनित जयदीप साहू, प्रियांक मिश्रा, अमान शुक्ला, नश्कर टंडन तथा भारतीय टीम के कोच के रूप में चयनित श्री कृष्णा साहू सम्मान किया ।
एसोसिएशन के महासचिव श्री कृष्णा साहू ने इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ अपने पुराने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए श्री बघेल ने कोविड महामारी के दौरान उनके परिवार की मदद की थी, और यह भी बताया कि वर्ष 1999 और 2001 में जब वे एक खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में शामिल हुए थे उस समय बघेल जी ने उन्हें फ़िनलैन और दक्षिण कोरिया जाने के लिए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की थी।श्री भूपेश बघेल ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजन प्रमुख श्री कृष्णा साहू (महासचिव), श्री कैलाश जैन बरमेचा (अध्यक्ष), संतोष देवांगन (कोषाध्यक्ष) सहित संचालन समिति के सदस्यों रिलोक सिंह, ए. नागभूषण, संतोषी माझी, पद्मिनी शर्मा, धारिणी जोशी, नामदेव साहू, नश्कर टंडन, महेश पटेल, प्रशांत मिश्रा गोल्डी, आसिफ़ अली ख़ान, अखिलेश पांडेय, लोमन सिंह, राजकुमार पांडेय, सुरेंद्र सूरी, अशोक पिल्लई, राज वासनिक, जयदीप साहू, अरुण गोयल, जे. भुनेश्वर राव, श्रीकांत, ममता रजक, प्रियांक मिश्रा, मुन्नू स्वामी, पीयूष टंडन, ब्लेसन बोस्को और पिंटू आर्या साहू को बधाई दी ।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता के आधार पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।




