दुर्ग। 17अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने अवैध नशीली टेबलेट बेचने वाले आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 1.20 लाख रुपये की प्रतिबंधित दवाई जप्त की गई है। मामला थाना मोहन नगर क्षेत्र के आर्य नगर पुरानी टंकी के पास का है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में लगभग 15 अपराध पंजीबद्ध हैं। उसके कब्जे से 300 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट एवं बिक्री राशि सहित कुल लगभग 1,20,300 रुपये जप्त कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
थाना मोहन नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आर्य नगर पुरानी टंकी के पास एक व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा स्वतंत्र साक्षियों के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान आरोपी प्रांजल यादव को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसके कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ नशीली टेबलेट (Rlam 0.5) कुल 300 नग एवं बिक्री से प्राप्त नकद राशि बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की गई तथा आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित सूचना संकलन एवं प्रभावी रेड कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
घटना का कारण
अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करना
घटनास्थल
आर्य नगर, पुरानी टंकी के पास, दुर्ग
आरोपी का नाम
1. प्रांजल यादव, उम्र 25 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग
जप्त सामग्री
1. प्रतिबंधित नशीली टेबलेट (Rlam 0.5) – 300 नग
2. नगद राशि – 300 रुपये
3. कुल जप्ती मूल्य – लगभग 1,20,300 रुपये
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार की जानकारी तत्काल पुलिस 1933 टोल फ्री नंबर में दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



