रायपुर। 16अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : अवैध देसी कट्टा रखकर घुमने वाले आरोपी को थाना गुढ़ियारी पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपी के पास से एक नग देशी कट्टा व तीन नग जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। आरोपी आदतन अपराधी है और 2022 में भी एक देसी कट्टा के साथ उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के विरुद्ध आधा दर्जन से अधिक मामले पहले से ही दर्ज है।
पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर द्वारा नार्थ जोन के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में दिनांक 16 अप्रैल को थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत गोंदवारा अंडर ब्रिज़ के निचे एक व्यक्ति अपने पास देशी कट्टा रखा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम रोहित उके प्रेम नगर गुड़ियारी रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा रोहित की तलाशी लेने पर उसके पास एक नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिंदा कारतूस रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर आरोपी रोहित उईके के कब्जे से 01 नग देशी कट्टा एवं 03 नग जिन्दा कारतूस जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गुढ़ियारी में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- रोहित ऊईके उर्फ छोटा भाऊ पिता राजकुमार ऊईके उम्र 26 वर्ष निवासी प्रेम नगर थाना गुढ़ियारी रायपुर



