भिलाई। 16अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : स्व. जॉन सिंह आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के अध्यक्ष रवि सिंग एवं मंडी संघ के सदस्यों द्वारा बीते दिनों में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह एवं छत्तीसगढ़ राज्य कृषि मंत्री रामविचार नेताम के मिल कर थोक सब्जी मंडी को राधिका नगर स्थानांतरण करने के लिए की गई पहल का असर देखने को मिल रहा है। आज जिला कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा राधिका नगर सुपेला थाना के पीछे मंडी के लिए प्रस्तावित स्थल एवं आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी दोनों जगह का निरीक्षण किया गया और कलेक्टर द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों से उचित कार्यवाही करने का आदेश दिया। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की इस पहल का आकाशगंगा सब्जी विक्रेता संघ ने आभार व्यक्त किया हैं। साथ ही मंडी की समस्याओं ध्यान में रखते हुए भिलाई नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे द्वारा राधिका नगर स्थित स्थल का चयन कर राज्य शासन को प्रस्तावित करने के प्रयास का आकाशगंगा थोक सब्जी विक्रेता संघ ने विशेष रूप से आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया हैं।



