भिलाई। 15अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन में लगातार कार्रवाई करते हुए थाना नंदिनी नगर में अलग-अलग प्रकरणों में संलिप्त 05 आरोपियों गिरफ्तार कर लाखों की अवैध शराब की गई है। आरोपियों से कुल 134 पौवा देशी मदिरा शराब और 03 नग मोटर सायकल सहित कुल 1,03,400 रुपये की सामग्री बरामद कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
दिनांक 14 एवं 15 अप्रैल को थाना नंदिनी नगर क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से अवैध रूप से शराब परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर कुल 05 आरोपियों को पकड़ा गया। पहली कार्यवाही में बीएसपी मेनगेट के पास एक आरोपी को मोटर सायकल में 42 पौवा देशी मदिरा के साथ पकड़ा गया।
दूसरी कार्यवाही में पथरिया रोड ग्राम पाटिया तिराहा के पास 02 आरोपियों को 60 पौवा देशी मदिरा सहित पकड़ा गया।
तीसरी कार्यवाही में अन्य 02 आरोपियों को 32 पौवा देशी मदिरा के साथ गिरफ्तार किया गया। तीनों मामले में अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया। उक्त कार्यवाही में थाना नंदिनी नगर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की सक्रिय एवं त्वरित भूमिका रही, जिनके द्वारा सूचनाओं पर प्रभावी कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु शराब का अवैध परिवहन एवं बिक्री
▪️ घटनास्थल :
1. बीएसपी मेनगेट के पास, अहिवारा रोड
2. पथरिया रोड, ग्राम पाटिया तिराहा
3. थाना क्षेत्र नंदिनी नगर अंतर्गत अन्य स्थान
▪️ आरोपी का नाम :
1. मुंशी राम पारधी, उम्र 50 वर्ष, निवासी घटियाखुर्द
2. राजेन्द्र पाल, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम खमतराई थाना बेरला
3. संदीप वर्मा, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खमतराई थाना बेरला
4. देवा बांधे, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम भरनी थाना धमधा
5. जागेश्वर गायकवाड, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम ओटेबंद थाना नंदिनी नगर
▪️ जप्त सामग्री :
1. 134 पौवा देशी मदिरा शराब (कीमती 13,400 रुपये)
2. 03 नग मोटर सायकल (कीमती 90,000 रुपये)
कुल कीमती 1,03,400 रुपये
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



