भिलाई। 13अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : टाउनशिप की समस्याओं को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षदों ने बीएसपी के नगर सेवा विभाग के प्रभारी महाप्रबंधक ऐ बी श्रीनिवास से नगर सेवा भवन मे मुलाक़ात कर 8 बिन्दुओ का एक ज्ञापन सौपा जिसमे मुख्य रूप से टाउनशिप की समस्याओ से अवगत कराया तथा उनके समाधान के सुझाव दिए गए, 8 बिन्दुओ के ज्ञापन मे प्रमुख रूप से
(1. ) दूषित पेयजल : टाउनशिप में भय का माहौल है। प्रत्येक सेक्टर में गंदे पानी की शिकायत है, ज्ञातव्य हो कि हाल ही मे सेक्टर 07 के आवासो मे पेय जल पाइप
के पुराने हो जाने के कारण क्षति ग्रस्त पाइप मे सीवर लाइन का पानी निल जाने के कारण निवासियों को गंभीर पीलिया बीमारी हो गई।
(2) स्ट्रीट लाइट : गर्मी बढ़ने से पहले युद्ध स्तर पर निराकरण करने की जरूरत है।
(3) कचरा संग्रहण : डोर टू डोर कचरा संग्रहण विफल है। चारों तरफ प्लास्टिक का कचरा बिखरा है(4)नाली सफाई*: बरसात से पहले टाउनशिप की नालियों की सफाई अत्यंत आवश्यक है।
(5.)बैक लाइन सफाई : बैक लाईन की सफाई नियमित रूप से प्रतिवर्ष कराई जाए।
(6.) बोरिया मार्केट : बोरिया मार्केट को मूल स्थान पर वापस लाया जाए।
(7.) सड़क संधारण : हुड़को कॉलोनी को जोड़ने वाली सड़क जो कि 32बंगला के बगल से आती है जो कि जर्जर अवस्था मे है तथा बड़े बड़े गड्डे हो गए है जिसका डामरीकरण किया जाय.
(8) लायसेंस दिया जाए : सेक्टर 04, सड़क ई.एम.आर. से 18 तक के मकानों को जनहित में लायसेंस दिया जाए।
(8. ) बी.एस.पी. से एन.ओ.सी. : बी.एस.पी. से एन.ओ.सी. के लंबित कार्यों को शिथिल करते हुए त्वरित निराकरण किया जाए।
इस बैठक को सार्थक बताते हुए ज्ञापन मे उल्लेखित समस्याओ से अवगत होते हुए महाप्रबंधक ने कहा कि जल्द से जल्द उच्च प्रबंधन से सबंधित विषयो पर चर्चा कर जन हित मे उचित निर्णय लिए जाएंगे तथा टाउनशिप की जल मल निकासी एवं शुद्ध पेय जल तथा कचरा प्रबंधन को और भी कारगर और ठोस कार्य किए जाने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल के सदस्य पार्षद ने बी एस पी प्रबंधन को अवगत कराया कि भिलाई की जनता की समस्याओ का निराकरण ही नगर पालिक निगम, भिलाई की प्राथमिकता है तथा भिलाई की ज्वलंत समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस बैठक मेयर इन कॉन्सिल के प्रभारी सीजू एन्थोनी, जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, एम आई सी सदस्य साकेत चंद्राकर, अभय सोनी, सेवन ठाकुर, कोमल टंडन, सुरेश वर्मा, उमेश साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



