भिलाई। केनाल रोड को आकर्षक व मनमोहक बनाया जाना है। इसके लिए निगम प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। भिलाई नगर विधायक व महापौर देवेंद्र यादव ने गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे केनाल राेड का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के जोन कमिश्नर सहित निगम के इंजीनियर व अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। महापौर श्री यादव ने जोन कमिश्नर को निर्देश दिया है कि वे केनाल रोड के सौंदर्यीकरण का काम जल्द से जल्द शुरू कराएं। बारिश के सीजन में केनाल रोड के बीच बने डिवाइडरों के बीच में फूल दार पौधें रोपे जाएंगे। जगह देख कर आसपास भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम के अधिकारियों ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। अधिकारियों ने महापौर को बताया कि जल्द ही वे सौंदर्यीकरण काम शुरू करा देंगे। सौंदर्यीकरण होने से केनाल रोड बहुत ही सुंदर दिखेगा। साथ ही महापौर ने केनाल रोड के आसपार रहने वाले लोगों की समस्याएं भी सूनी। वार्ड का दौरा किया और जनता की समस्याओं को सून कर सभी समस्याओ का जल्द से जल्द निराकरण करने का निर्देश भी दिए है।