भिलाई। 13अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : फेरो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन में हुए त्रैवार्षिक आंतरिक चुनाव में सभी कर्मचारियो ने मिल कर नई कार्यकारिणी का गठन किया और अरुण सिसोदिया के नेतृत्व में किये गए कार्यो और फेरो स्क्रैप निगम के फिर से बी एस पी से टेंडर दिलाने में पूरे आंदोलन और हड़ताल में सभी यूनियन को जोड़कर दबाव बनाने और संघर्ष को परिणाम तक ले जाने में किये गए प्रयासों के चलते हज़ारों कर्मचारियों और ठेका श्रमिको का विश्वास अर्जित किया और सभी ने पुनः आगे तीन वर्षों के लिए अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंप दिया,आज की बैठक में मुख्य अतिथि गजेंद्र सिंह, जॉन मैथ्यू और लक्ष्मण यादव थे, कार्यकारिणी में चयन वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपिका प्रसाद चौधरी व राजेश दास ,उपाध्यक्ष शिव नारायण व जे केरकेट्टा, महासचिव मोहम्मद तनवीर, उपमहासचिव सी एन सिंह,सचिव वाई वासुदेव राव, प्रमोद रॉय, शरद ठाकुर,प्रदीप शर्मा व सुनील कुमार ,संतोष सिंह,कोषाध्यक्ष धनेश राम ठाकुर,कार्यकारिणी सदस्य हरीश चंद ठाकुर,आर के यादव,मोहम्मद असलम ,राम सिंह,संदीप सिंह,अर्जुन साहू, धनुरजय साहू को ज़िम्मेदारी दिया गया।साथ ही बैठक में यूनियन का नाम फेर्रो स्क्रैप वर्कर्स यूनियन साथ बहुत सारे अन्य प्रस्ताव भी पास किये गए जिसमे फेर्रो स्क्रैप के अस्तित्व श्रमिको के अधिकार वेतन, भत्ते ,ऐक्षिक सेवानिवृत्ति और ठेका मज़दूरों को 1 अप्रैल से लागू होने वाले 26000 न्यूनतम और 35000 अधिकतम मजदूरी दिलाने का प्रयाश शामिल है। साथ ही भविष्य बी एस पी प्रबंधन व फेरो स्क्रैप प्रबंधन से सकारात्मक चर्चा कर दीर्घावधि कार्य दिलाने हेतु परिणाम दिलाने का पुरजोर प्रयास शामिल हैं।साथ ही यूनियन ने स्थायी कर्मियों व ठेका श्रमिको की सदस्यता अभियान चला कर यूनियन के संघर्ष की मुख्यधारा में जोड़ने का निर्णय लिया । सभा का स्वागत भाषण अध्यक्ष अरुण सिंह सिसोदिया संचालन शिवनारायण व आभार प्रदर्शन महासचिव मोहम्मद तनवीर ने किया। बैठक में सैकड़ो सदस्यों और कर्मि उपस्थित थे जिसमें अनीस रिज़वी,मधुसूदन,सुनील तापरे, जितेंद्र,अनवत साह,ध्रुव पाठक,भुवन साहू,गजबीये आदि।



