भिलाई 12 अप्रैल 2026। पूरे देश में डॉ भीमराव अबेडकर जयंती हरसोलश के साथ मनाया जाता हैं इसी कड़ी में विगत 25 वर्षों से 14 अप्रैल को डॉ अंबेडकर चौक पावर हाउस भिलाई में दोप.1 बजे से राष्ट्र निर्माता डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर सार्वजनिक जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली होगी। जिसमें समूचे छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों सहित भिलाई, दुर्ग अंचल के विभिन्न सामाजिक संगठनों में अल्पसंख्यक, बौद्ध, अनु.जाति/अनु.जनजाति /अन्य पिछड़ा वर्ग के लोग भाग लेंगे।उपरोक्त सन्दर्भ में विभिन्न संस्थाओं की विशाल बैठक में संस्था के संरक्षक दिलीप वासनीकर (छ.ग.राज्य जांच आयोग कमिश्नर), संस्था के सलाहकार अशोक धावले, राजेश वंजारी , पार्षद चंद्रशेखर गवई , दशरथ अहिरवार , चिन्ना केशवलु , आनंद रामटेके जी, प्रभुनाथ बैठा जी, अनिल मेश्राम जी, राजन पाटिल जी उपस्थित थे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष श्री सुनील रामटेके ने किया।उपरोक्त महारैली में प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद. विजय बघेल , विधायक . रिकेश सेन , पूर्व सांसद सुश्री सरोज पांडेय , पूर्व केबिनेट मंत्री. प्रेमप्रकाश पाण्डेय,.राकेश पाण्डेय (केबिनेट मंत्री दर्जा), भिलाई नगर विधायक . देवेंद्र यादव , रायपुर संभाग कमिश्नर . महादेव कावरे, एपेक्स बैंक चेयरमैन मा. के. एन. कांडे , समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ( छोटू) आदि होंगे।साथ ही महिला प्रतिनिधियों में सर्व श्रीमती वर्षा बागड़े , सुजाता रामटेके , सरोज बोरकर , संगीता पटेल , अनीता मेश्राम उपस्थित थे।उपरोक्त रैली में बांबे आवास, मॉडल टाउन, कोसानगर, राधिका नगर, कृष्णा नगर, डॉ. अंबेडकर नगर, भीम नगर, सुपेला होते हुए जी. ई. रोड से पांच रास्ता, चंद्रमणि नगर, तीन दर्शन मंदिर के सामने से पावर हाउस चौक पहुंचेंगे।इधर छावनी, हथखोज, शारदा पारा, बैकुंठ नगर, हाउसिंग बोर्ड, बाबा दीपसिंग नगर, हुडको, डॉ.अंबेडकर भवन 1119 सेक्टर 6 ,सेक्टर 6 बुद्ध विहार , सेंट्रल एवेन्यू से होते हुए पावर हाउस चौक पहुंचेंगे। ठीक इसी प्रकार भिलाई 3, खुर्सीपार, बापूनगर, सेक्टर 11 इत्यादि रैलियां भाग लेंगे।इस अवसर पर प्रतिमा प्रबंध समिति के पदाधिकारियों में महेंद्र वाघमारे, सुभाष चौहान , अजय मेश्राम, गौतम खोबरागड़े , प्रकाश श्यामकुंवर , भाऊदास गजभिए , नेकराम रामटेके , यशवंत रामटेके, नरेन्द्र सेंडे , अरुण वैद्य, अनिल गजभिए , भागवत सेंडे , जीवन सूर्यवंशी , रमन गज़भिए , बबलू चौरे , नालंद रामटेके , अविनाश अड़कने , राजेंद्र प्रसाद आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।इस अवसर पर सुगत वंदना संघ द्वारा विशाल महाभोजन दान होगा। साथ ही सुप्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्मश्री ऊषा बारले द्वारा बाबा साहेब पर पंडवानी गायन का कार्यक्रम होगा।
14 अप्रैल डॉ अंबेडकर जयंती पर विशाल राज्य स्तरीय जयंती मेला महोत्सव एवं महारैली
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



