दुर्ग। 12अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : दुर्ग पुलिस ने सूखे नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए उड़ीसा से गांजा लाकर सप्लाई करने वाले एक महिला सहित 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 09 किलो 500 ग्राम गांजा एवं नगदी ₹12,100 और मोबाइल सहित कुल ₹5,19,100 की जप्ती की है। मामले में शामिल दो आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं। तथा 65 वर्षीय महिला खुर्सीपार निवासी है। जो कि उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर सप्लाई करते थे। थाना खुर्शीपार एवं ACCU टीम ने संयुक्त रूप से NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की है।
थाना खुर्शीपार क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 12 अप्रैल को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी नगर श्री राम मंदिर के पास स्थित एक मकान में उड़ीसा से आए व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर बिक्री हेतु रखा गया है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों की घेराबंदी कर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपीगण के कब्जे से कुल 09 किलो 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम ₹12,100/- एवं 02 नग मोबाइल जप्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उड़ीसा से गांजा लाकर स्थानीय स्तर पर विक्रय करना स्वीकार किया गया। मामले में धारा 20(बी), 27 NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण :
अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ घटनास्थल :
बालाजी नगर, श्री राम मंदिर के पास, खुर्शीपार, दुर्ग
▪️ आरोपी का नाम :
1. नवीन राना, उम्र 26 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
2. प्रमोद राणा, उम्र 28 वर्ष, निवासी चिंचेड, थाना तूसरा, जिला बलांगीर (उड़ीसा)
3. दुर्गा अम्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी बालाजी नगर, खुर्शीपार, दुर्ग
▪️ जप्त सामग्री :
1. अवैध मादक पदार्थ गांजा – 09 किलो 500 ग्राम (कीमती लगभग ₹4,75,000/-)
2. नगदी रकम – ₹12,100/-
3. 02 नग मोबाइल (कीमती ₹32,000/-)
कुल जुमला कीमती ₹5,19,100/-
▪️ सराहनीय भूमिका :
उक्त कार्यवाही में थाना खुर्शीपार पुलिस टीम एवं ACCU टीम की संयुक्त रूप से प्रभावी भूमिका रही।
▪️ दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध अभियान में जनसहयोग अपेक्षित है तथा ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।



