भिलाई। 12अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : नगर निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 11विद्युत मंडल मे मंहतारी वंदन योजना शिविर लगाया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं पहुँच कर शिविर का लाभ उठा रहे है। शिविर सुबह 08 बजे दोपहर 3:30 तक लाईन लगे देखा गया है। दूसरी जगह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के आवाहन पर भाजपा जिला भिलाई के निर्देशानुसार भाजपा भिलाई -3 मंडल के मार्गदर्शन में बुथ स्तरीय गांव चलो अभियान का शुभारंभ वार्ड क्रमांक 11 विद्युत मंडल कॉलोनी बूथ से किया गया। भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, जिला महामंत्री सुषमा जेठानी, कार्यक्रम संयोजक मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष रामखिलावन वर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष तुलसी ध्रुव , विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, वरिष्ठ पार्षद फिरोज फारुकी, पार्षद गुरुचरण सिंह , गीता वर्मा, रामकुमार साहू, सुनील मिश्रा, तेजस पाल, हूपेंद्र चंद्रा, महेंद्र साहू, दीप पटेल, वीरेंद्र पटेल, महिला मोर्चा महामंत्री रीना चंद्राकर व पूजा शर्मा, टीटू सरदार, राधा वर्मा ,पूर्णिमा यादव,गीता महतो,सबिया बेगम, दुलारी साहू सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया है । कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल व आभार प्रदर्शन वार्ड पार्षद रामखिलावन वर्मा द्वारा किया गया।



