भिलाई 12 अप्रैल 2026। जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा आयोजित एकता कप हॉकी प्रतियोगिता 2026 (अखिल भारतीय 7 ए-साइड रात्रिकालीन हॉकी टूर्नामेंट) के अंतर्गत आज खेले गए पांचवें मैच में एचटीसी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए DHA कोरबा को 5–0 से पराजित किया। इस रोमांचक मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में सर्व समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष, हैवी ट्रांसपोर्ट के डायरेक्टर इंद्रजीत सिंह (छोटू) उपस्थित रहे।

उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इस अवसर पर जिला हॉकी संघ दुर्ग द्वारा इंद्रजीत सिंह (छोटू) को जिला हॉकी संघ दुर्ग का संरक्षक बनाया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय हॉकी टीम की कप्तान एवं अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से सम्मानित सबा अंजुम , दुर्ग शहर के पूर्व महापौर एवं कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल उपस्थित रहे । इनके साथ वार्ड 40 के पार्षद प्रतिनिधि विनोद चंद्राकर, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव अयूब खान, वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी जसपाल सिंह, सुधीर वाघ, योगेश बघेल सहित जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष अयूब इरफ़ान जी , सचिव – जहांगीर खान , उपाध्यक्ष – सूर्यमणि मिश्रा, सुनील नवघरे, वाहिद खान,अब्दुल हनीफ खान, एम.डी. अजाज़ कुरैशी, कोषाध्यक्ष- नियाजुद्दीन शेख एवं अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में हॉकी प्रेमी मौजूद रहे। इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने अपने संबोधन में कहा कि वे सदैव खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को हर संभव सहयोग प्रदान करते रहेंगे। महासचिव मलकीत सिंह लल्लू , जोगा राव उपस्थित थे।



