भिलाई। 10अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : श्री शंकराचार्य टेक्निकल केंपस (SSTC) के प्रबंधन विभाग द्वारा संचालित BBA एवं MBA के विद्यार्थियों के लिए एक शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण (Industrial Visit) का सफल आयोजन किया गया। इस भ्रमण के अंतर्गत विद्यार्थियों ने Zoff Foods (उरला इंडस्ट्रियल एरिया,Raipur,Shri PLUS Paints (रसमड़ा) तथा Micro Technocam Equipments Private Limited (जोरातराई) स्थित औद्योगिक इकाइयों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को Zoff Foods में मसालों के उत्पादन, पैकेजिंग, गुणवत्ता नियंत्रण तथा सप्लाई चेन प्रबंधन की विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं Shri Plus Paint में पेंट निर्माण प्रक्रिया, कच्चे माल के उपयोग, सुरक्षा मानकों तथा आधुनिक उत्पादन तकनीकों के बारे में विशेषज्ञों ने विस्तारपूर्वक समझाया। Micro Technocam Equipments Private Limited में विद्यार्थियों को औद्योगिक उपकरणों के निर्माण, मशीनरी संचालन तथा तकनीकी प्रबंधन की बारीकियों से अवगत कराया गया। उद्योग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को आधुनिक मशीनरी, कार्यप्रणाली एवं प्रबंधन तकनीकों से परिचित कराया, जिससे उन्हें कक्षा में पढ़ाए गए प्रबंधन सिद्धांतों को वास्तविक जीवन में समझने का अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन, गुणवत्ता नियंत्रण, मानव संसाधन प्रबंधन तथा कार्यस्थल सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं का प्रत्यक्ष अनुभव किया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए इसे अत्यंत ज्ञानवर्धक बताया और कहा कि इस भ्रमण ने उन्हें प्रबंधन के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझने तथा उद्योग की चुनौतियों और कार्यशैली को नजदीक से जानने का अवसर प्रदान किया।
इस भ्रमण को सफल बनाने में MBA विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सौरेन सरकार एवं प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. पंकज जोगे, प्रो. रुमित कुमार साहू, प्रो. मोनालिषा मुखोपाध्याय, प्रो. कल्याणी परासर एवं प्रो. हर्ष देवांगन जी का योग्यदान अत्यंत ही सराहनीय रहा ।
इस भ्रमण के लिए श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैंपस के मुखिया आई पी मिश्रा जी, अध्यक्षा डॉ श्रीमती जया मिश्रा, संस्था के DIRECTOR डॉ.पी बी देशमुख एवं CEO (ISPD ) SGES भिलाई, रुद्रांश मिश्र ने विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाया और साथ ही सभी औद्योगिक इकाइयों के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक एवं औद्योगिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।



