भिलाई। 08अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : नगर निगम भिलाई के महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व निगम के नेता प्रतिपक्ष सीजू एन्थोनी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि निजी शालाओं द्वारा नए शिक्षा सत्र मे पालको से अंधा धुंध धन वसूली की जा रही है जिसकी सुचना जिला प्रशासन को होने के बावजूद कुम्भकर्ण नींद टूट नहीं रही है वही क्षेत्र के शिक्षा माफियाओ द्वारा मजबूर पालको से नियम विरुद्ध शैक्षणिक फीस के अलावा अन्य फीस जिसे कई नाम दिए जा रहे है मसलन री एडमिशन,शाला विकास, बिल्डिंग फी, आदि आदि, सीजू एन्थोनी ने जिला शिक्षा अधिकारी से मांग की कि जिले के सभी निजी विद्यालय चाहे राज्य बोर्ड के हो या सी बी एस ई बोर्ड के हो सभी शालाओं मे एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाए ताकि निजी शाला प्रबंधन पालको के साथ मनमानी ना कर सके सभी सबंधित स्कूल मे मुख्य द्वार पर शासन द्वारा नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम, मोबाइल नम्बर ई मेल आदि की जानकारी स्पष्ट रूप से लिख सूचना बोर्ड लगाए जाए ताकि पालक अपनी शिकायत दर्ज करने कही भटकना ना पड़े और अपनी सीधी शिकायत नोडल अधिकारी को करे जिससे जिला प्रशासन को नियम विरुद्ध कार्य करने वालो पर कार्यवाही समय पर त्वरित गति से हो, सभी निजी विद्यालयों मे छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय फीस अधिनियम 12(क ) के तहत ही फीस का निर्धारण हो सीजू एन्थोनी ने कहा कि कुछ जागरूक पालको की वजह से फीस मे हो रही अनियमताता का उजागर हो पाता है परन्तु प्रशासन की उदासीनता के कारण पालको को इसका सीधा लाभ नहीं मिलता है, प्रशासन से अपील है कि प्रत्येक पालक से नियम विरुद्ध अधिक वसूल की गई राशि वापस हो, निजी शालाओं द्वारा संचालित बसों मे भी गैर अनुपतिक किराया वसूल किया जा रहा है, इन बसों की नियमित जाँच भी सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत ही आवश्यक है जिसका अभाव अधिकांश जगह देखा जा रहा है, शिक्षा का अधिकार सभी विद्यार्थियों का मौलिक अधिकार है जिसका अनुपालन हर हाल मे होना चाहिए जो भी इस अधिकार से किसी को भी वंचित करेगा या वंचित करने का प्रयास करेगा उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही होना चाहिए. सीजू एन्थोनी ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कोई भी निजी विद्यालय अनुचित फीस पालको से ना ले, शाला गणवेश मे हो रहे कमीशन खोरी बंद हो शाला के मोनो के नाम पर अपने खुद के स्टोर पर गणवेश की बिक्री कर मोटा कमीशन निश्चित रूप से प्रशासन के आंख पर धूल झोकना है, सभी निजी विद्यालय द्वारा शाला गणवेश मे प्रयुक्त चिन्हो की अनिवार्यता की समीक्षा होनी चाहिए ताकि कमीशन खोरी बंद हो.
सीजू एन्थोनी ने सभी निजी विद्यालयों को चेतावनी देते हुए कहा है कि शिक्षा जैसे पवित्र कार्य को दूषित ना करे किसी भी प्रकार की आर्थिक लूटपाट पालको से ना करे, कमीशन का खेल बंद करे, नियमानुसार ही फीस ले अन्यथा किसी भी प्रकार से शिकायत प्राप्त होने पर सम्बंधित शाला के विरुद्ध जन आंदोलन किया जाएगा जिसके लिए शाला प्रबंधन स्वयं जिम्मेदार रहेगा और जिला प्रशासन से मांग है कि समस्या बनने से पहले समस्या को रोकने के लिए आवश्यक प्रशासनिक प्रभावी कदम उठाए जाए ताकि आम जनता को राहत मिले. इस सबंध मे प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी पत्र भेज कर शिकायत दर्ज की गई है।



