भिलाई। 08अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री भिलाई ने वरिष्ठ एवं अनुभवी व्यापारी कन्हैया सोनी को संगठन का सलाहकार नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि इस नियुक्ति से चेम्बर को उनके अनुभव, दूरदृष्टि एवं व्यापारिक समझ का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि कन्हैया सोनी लंबे समय से व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक मंचों पर सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। चेम्बर के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और अधिक प्रभावी ढंग से हो सकेगा तथा प्रदेश में व्यापारिक वातावरण को सशक्त बनाने में नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर चेम्बर के सदस्यों एवं व्यापारिक संगठनों ने कन्हैया सोनी जी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कन्हैया सोनी ने अपने वक्तव्य में चेम्बर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
आज इस नियुक्ति समारोह में चेम्बर के पदाधिकारि उपस्थित थे।
उद्योग चेम्बर अध्यक्ष जे पी गुप्ता ,अजित सिंह,प्रभुनाथ मिश्रा,पंकज सेठी,रितेश अग्रवाल, लक्ष्मण बकतानी,विकास जायसवाल व अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।



