भिलाई 7 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल जितना कड़ाई से कार्य लेते हैं, उतना ही पुलिस जवानों का सम्मान भी करते है। यही उनके कार्य करने के कार्यशाली को उमदा बनाती है। महिला के गले से झपट्टा मारकर चैन खींचकर भाग जाने वाले आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस का सम्मान किए हैं ऐसे सैकड़ो सम्मान दे चुके हैं डीआईजी विजय अग्रवाल। 05.04.2026 को प्रार्थिया रमीला वर्मा, उम्र 65 वर्ष, निवासी सेक्टर 6, भिलाई, सेक्टर 6 ए मार्केट से दवाई लेकर अपने निवास सेक्टर 6, सड़क 17 जा रही थीं। लगभग 19:45 बजे शाम को आरोपी हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई द्वारा अचानक प्रार्थिया के गले से सोने का मंगलसूत्र छीनकर सेंट्रल एवेन्यू की ओर भाग गया।महिला द्वारा शोर मचाने पर मौके से गुजर रहे पेट्रोलिंग दल द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों के सहयोग से आरोपी का पीछा कर पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से प्रार्थिया का सोने का मंगलसूत्र बरामद कर जप्त किया गया। प्रकरण में थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक दर्ज कर धारा 304(2) BNS के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही की जा रही है।
सेक्टर 6 ए मार्केट से सेक्टर 6, सड़क 17 मार्ग, भिलाई नगर आरोपी हर्ष चंद्राकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी संगम चौक, खुर्सीपार, भिलाई सोने का मंगलसू त्रउक्त कार्यवाही में थाना भिलाई नगर की पेट्रोलिंग टीम के सहायक उपनिरीक्षक पूरन बहादुर, आरक्षक इसरार खान, अनूप शर्मा, छोटे लाल, राम नारायण डहरिया की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही। आम नागरिकों द्वारा भी सहयोग प्रदान किया गया। त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा संपूर्ण टीम को ₹5000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कुछ तो विशेष है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्य शैली में,,,, जितना कड़ाई से काम उससे कहीं ज्यादा जवानों और अधिकारियों का सम्मान
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



