रायपुर – 06 अप्रैल, 2026। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में मानव रहित समपार फाटक डी.डी.- 39 किमी.-910/3-4 सिकोसा-पिनकापार गेट के पास में रोड अंडर ब्रिज निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है। इसे आम जनता के लिए दिनांक 10.04.2026 (सुबह 6:00 बजे) से रोड अंडर ब्रिज खोल दिया जायेगा एवं समपार फाटक (लेवल क्रासिंग) डी.डी.- 39 को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा । इस संबंध में स्थानीय प्रशासन और रेल प्रशासन के मध्य सारी औपचारिकता पूर्ण कर ली गई हैं।रोड अंडर ब्रिज (RUB) रेलवे और सड़क—दोनों के लिए सुरक्षित, तेज और आधुनिक समाधान है, जो आम जनता की सुविधा और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रोड अंडर ब्रिज बनने से रेलवे फाटक बंद होने की समस्या समाप्त हो जाती है, जिससे सड़क यातायात बिना रुके चलता रहता है। फाटक पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों का समय बचता है।
फाटक पार करते समय होने वाली दुर्घटनाओं (ट्रेन-वाहन टकराव) की संभावना पूरी तरह खत्म हो जाती है। बार-बार फाटक बंद/खोलने की आवश्यकता नहीं होने से ट्रेनों का संचालन अधिक संरक्षा के साथ और समयबद्ध होता है।
10 अप्रैल, 2026 को सुबह 6:00 बजे से फाटक स्थाई रूप से बंद एवं रोड अंडर ब्रिज चालू हो जाएगा
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



