दुर्ग 6 अप्रैल 2026। महिला ने महिला को भरमजाल में डाल 10 लाख से अधिक रूपों की ठगी की है। पुलिस में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। पद्मनापुर थाना क्षेत्रांतर्गत धोखाधड़ी के दो पृथक प्रकरणों में कार्यवाही करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लक्ष्मी टाण्डी द्वारा प्रार्थी सारपल्ली भास्कर को 06 माह में रकम दोगुना करने का प्रलोभन देकर लगभग 03 लाख रुपये नगद एवं 07 लाख रुपये विभिन्न खातों में ऑनलाइन माध्यम से जमा करवाकर धोखाधड़ी की गई।इसी प्रकार आरोपी द्वारा प्रार्थी कविता श्रीवास्तव को लोन दिलाने का झांसा देकर 10,000 रुपये ऑनलाइन एवं 50,000 रुपये नगद प्राप्त कर धोखाधड़ी की गई।उक्त प्रकरणों में थाना पद्मनाभपुर में अपराध क्रमांक 209/2026 एवं 210/2026 धारा 318(4) BNS के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में थाना सुपेला में भी अपराध क्रमांक 813/2024 दर्ज है।लाभ का लालच देकर रकम दोगुना करने एवं लोन दिलाने का झांसारायपुर नाका क्षेत्र, पद्मनाभपुर, दुर्ग आरोपी लक्ष्मी टाण्डी, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, पद्मनाभपुर, दुर्
प्रकरण में प्रयुक्त बैंक खातों एवं लेनदेन संबंधी दस्तावेज (जांचाधीन)
उक्त कार्यवाही में थाना पद्मनाभपुर पुलिस स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के लालच, निवेश या लोन के नाम पर अज्ञात व्यक्तियों के झांसे में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। धोखाधड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
भ्रम जाल फैलाकर रकम को दोगुना व लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला गिरफ्तार
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



