भिलाई। 03अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : अखिल भारतीय एससी एसटी ओबीसी संयुक्त मोर्चा की बैठक मनवा कुर्मी भवन शंकर नगर दुर्ग मे अनिल मेश्राम राष्ट्रीय सचिव व कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक मे आगामी 14 अप्रैल को भारतीय संविधान के निर्माता डा. बाबासाहेब भीमराव आम्बेडकर की 135 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाये जाने का निर्णय सर्व सम्मति से लिया गया। संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव अनिल मेश्राम व प्रदेश अध्यक्ष कौशल वर्मा सहित अन्य प्रमुख प्रदेश पदाधिकारी डा. बाबासाहेब आम्बेडकर चौक पावरहाउस भिलाई, शंकर नगर दुर्ग, पद्मनाभपुर दुर्ग व जिला कलेक्ट्रेट परिसर दुर्ग में आयोजित सभी कार्यक्रमों मे प्रमुख रूप से शामिल होंगे। दुर्ग जिला अध्यक्ष प्रेमशंकर साहू के नेतृत्व में संयुक्त मोर्चा के सदस्यगण बुद्ध विहार शंकर नगर दुर्ग की रैली में शामिल होंगे तथा संयुक्त मोर्चा द्वारा शासकीय हाईस्कूल दुर्ग के सामने पंडाल लगाकर मठा और शरबत का वितरण किया जायेगा इसके अतिरिक्त सांध्यकालीन मंचीय व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। बैठक में अनिल मेश्राम राष्ट्रीय सचिव, कौशल वर्मा प्रदेश अध्यक्ष, मुकुंद बंसोड प्रदेश उपाध्यक्ष, रमेश पटेल प्रदेश महासचिव, अरूण बघेल प्रदेश कोषाध्यक्ष, सविता वर्मा जिला अध्यक्ष दुर्ग महिला प्रकोष्ठ, नलिनी बंछोर, एम. एल. देवांगन, विनोद सेन, डी.एल वर्मा, बी. आर. खापर्डे, बी. आर. कठाने, पवन दिल्लीवार, आई. एल. मेश्राम, पोषण साह, डी.सी. गोंडाने, डी.पी. वर्मा, ईश्वर वर्मा, धरमपाल वर्मा, रोशन वर्मा, अशोक मंडपे, टेकराम मंडावी, बी.एस. नेताम, सी.एस. बंजारे, रोशन मार्कण्डेय, नारायण यादव, तेजबहादुर बंछोर, मोहन यादव सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित थे।



