भिलाई। 02अप्रैल, 2026, (सीजी संदेश) : एफ एस एन एल संघर्ष समिति के यूनियनों के स्ट्राइक नोटिस के बाद 30 को ऐतिहासिक हज़ारों मज़दूरों की हड़ताल निश्चित थी परंतु क्षेत्रीय श्रमायुक्त अखिलेश राय के सकारात्मक त्रिपक्षीय चर्चा ,बी एस पी प्रबंधन व एफ एस एन एल प्रबंधन के सहयोगात्मक सकारात्मक पहल पर यूनियन की जायज सभी मांगो पर लिखित समझौता होने पर हड़ताल रद्द किया गया। विदित हो कि फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड 46 वर्षो से किये जा रहे लगभग 750 करोड़ मूल्य के काम को 4 भागो में बांट कर किये गए टेंडर में फेरो स्क्रैप के पास मात्र 2 टेंडर काफी कम दर में मिला और अन्य 2 टेंडर लखोटिया ग्रुप और जी एस डब्लू माइनिंग को मिला था परंतु काम और मज़दूरों के भविष्य में नौकरी की छंटनी का खतरा देख यूनियनों ने हड़ताल की नोटिस दिया और हड़ताल होना पूर्णतः तय था जिससे बी एस पी,एफ एस एन एल को करोड़ो का नुकसान होने की संभावना थी 5 दौर की बैठक श्रमायुक्त,बी एस पी प्रबंधन और एफ एस एन एल प्रबंधन के साथ यूनियनों की निरंतर बातचीत से रास्ता निकल और चारो काम फेरो स्क्रैप निगम कोनॉइको ग्रुप जापान को 31 तारीख को आदेश निकाल कर सेल बी एस पी ने सौंप दिया।साथ ही बी एस पी ने एफ एस एन एल पर विश्वास जताते हैं sail की गुणवत्ता से समझौता नही किया और भविष्य में आपसी सौहार्द और मिलकर सेल और देश हित मे बेहतर परिणाम देने का सभी पक्षो ने विश्वास जताया। इस सफलता के लिए संघर्ष समिति ने बी एस पी प्रबंधन,एफ एस एन एल प्रबंधन,और विशेष कर भिलाई स्टील प्लांट की सभी यूनियनों के संयुक्त मोर्चा के इंटुक,सीटू,ऐटुक,ऐक्टू,एच एम एस का हृदय से आभार और साधुवाद प्रेषित किया । संघर्ष समिति में शामिल सभी सहयोगियों एफ एस एन एल पूर्व कर्मचारी संघ के जॉन मथेयु,लक्ष्मण यादव का योगदान हेतु आभार किया, कर्मचारियों और समिति के सदस्यों को भविष्य में इसी तरह एकता बनाये रखने की अपील किया।समिति के संयोजक गजेंद्र सिंह,राजू लाल श्रेष्ठ अरुण सिंह सिसोदिया,मोहम्मद तनवीर,जी अशोक,किशोर कुमार,विस्वाजीत दास,गोपिका चौधरी,शिव नारायण,ड़ी आर ठाकुर,वासुदेव राव,भुवन साहू,प्रमोद रॉय, भुवन साहू,धनुरजय साहू,संतोष सिंह,संदीप सिंह,अर्जुन साहू,व बी एस पी प्रबंधन के महाप्रबंधक दिनामनी नायक ,एफ एस एन एल से एस के चौबे ने हस्ताक्षर कर आज आमसहमति से प्रकरण समाप्त किया।



