दुर्ग। 31मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : दिनांक 31 मार्च को जिला पुलिस बल दुर्ग में सेवारत निम्नलिखित 03 अधिकारी/कर्मचारी, जिन्होंने लगभग 41 वर्षों की दीर्घ सेवा पूर्ण की, सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग में सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें विधिवत विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारी इस प्रकार हैं –
1. सहायक उप निरीक्षक छन्नूलाल कंवर
2. सहायक उप निरीक्षक बुजुराम वर्मा
3. प्रधान आरक्षक 628 अशोक कुमार बांधे
विदाई समारोह पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस विभाग की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।



