भिलाई। 25 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रीकेश सेन के समर्थक राजा गिल को भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा जिला भिलाई के जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व मिला ।
अल्पसंख्यक मोर्चा भिलाई के जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कि , जिसमे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कैलाश नगर के राजा गिल को जिला उपाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा गया है ।
राजा गिल ने इस घोषणा पर अपने क्षेत्र के विधायक रीकेश सेन व अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान व जिला अध्यक्ष अब्दुल समद कुरैशी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी की रीति निति के अनुरूप संगठन का कार्य करते रहेंगे



