भिलाई 21 मार्च 2026। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन-2 वैशाली नगर क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा बकाया संपत्तिकर वसूली को लेकर सख्त कार्यवाही की जा रही है। निगम के कुर्की टीम ने बकाया संपत्तिकर दाताओं से 5,47,315.00 रूपये वसूल किये। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से संपत्तिकर बकाया रखने वाले करदाताओं को पूर्व में नोटिस दिया गया है। बकाया राशि नहीं करने वाले बकायादारों से टीम मौके पर जाकर मिल रहे है और उन्हे राशि जमा करने प्रेरित किया जा रहा है। कार्यवाही के दौरान संबंधित करातादाओं से बकाया राशि वसूल कर निगम कोष में जमा कराया गया। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर वसूली के लिए आगे भी इसी तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगा। नगर निगम भिलाई को क्षेत्र के करदाताओं से अपली है कि वे समय पर अपने बकाया करों का भुगतान करे, ताकि किसी प्रकार की दण्डात्मक कार्यवाही से बचा जा सके।
रात दिन वसूली लक्ष्य को पाने के लिए: जोन-2 के कुर्की टीम ने करदाताओं से 5 लाख वसूल किए
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment



