भिलाई। 18 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) आज भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यूनियन सेफ़्टी कमेटी ब्लास्ट फर्नेस की बैठक ब्लास्ट फर्नेस के मुख्य महाप्रबंधक मनोज कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में ब्लास्ट फर्नेस से सभी विभागों के महाप्रबंधक इंचार्ज श्रीनिवास गुजजू ,शांतनु मित्रा ,विवेक वर्मा,अभीक चक्रवर्ती,नवीन तिवारी,हिमांशु कुमार,ए के पासवान,एन मधु,विनीत जौरी ,डी एस वो विकास नसीने, सहायक महाप्रबंधक मेडिकल सुभा श्री प्रसाद ,ए पी ओ अनिल वर्गीय, CGM TA देवेंद्र चौधरी,शोयल अहमद,स्वीटी मरावी,एवं प्रमुख अधिकारी शामिल हुए । संघ की ओर से महामंत्री चन्ना केशवलू एवं आयरन ज़ोन प्रभारी प्रदीप कुमार पाल की अगुवाई में सेफ़्टी कमेटी के सदस्य अरूप राय,राजेश बघेल,जनक ध्रुव,नारायन बाजपेयी, अनिल राय,विवेक सिंह,जोगा राव ,प्रमोद गुप्ता,रजनीश सिंह उपस्थित थे। संघ के महामंत्री ने बताया कि कार्यस्थल पर सुविधाओं में सुधार एवं सुरक्षा एवं वेलफेयर से संबंधित मुद्दों पर सुझाव दिए एवं चर्चा की गई। भिलाई इस्पात मज़दूर संघ सेफ़्टी कमेटी प्रबंधन का ध्यान ब्लास्ट फर्नेस में सुरक्षा एवं वेलफेयर से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण समस्याओं और सुधार की आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकर्षित करवाई ।
प्रमुख मुद्दे निम्नानुसार है-
1. धूल (Dust) की गंभीर समस्या: पिछले तीन वर्षों की सुरक्षा बैठकों (Safety Meetings) में स्टॉक हाउस और हाई लाइन क्षेत्र में धूल की समस्या को बार-बार उठाया गया है। अत्यधिक धूल के कारण कर्मचारियों को काम करने में भारी कठिनाई हो रही है, जो उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। आज तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। कृपया इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी निराकरण किया जाए।
2. कूलर एवं वाटर कूलर की व्यवस्था: गर्मी के मौसम को देखते हुए कास्ट हाउस नंबर 4, कास्ट हाउस नंबर 6 और वेलफेयर बिल्डिंग नंबर 8 के नीचे कूलर और वाटर कूलर लगाना अत्यंत आवश्यक है लगवाया जाए ।
3. टू-व्हीलर पार्किंग का निर्माण: शिपिंग और सेफ्टी ऑफिस के पास स्थित पार्किंग स्टैंड लगभग 25 साल पुराना और जर्जर हो चुका है। यहाँ एक नया टू-व्हीलर स्टैंड बनाया जाना चाहिए।
4. साफ-सफाई की व्यवस्था: वेलफेयर बिल्डिंग नंबर 8 के पुरुष विश्राम गृह (Male Rest Room) में सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है। यहाँ प्रतिदिन उचित साफ-सफाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
5. क्रेन नंबर 2 की मरम्मत: हाई लाइन क्रेन नंबर 2 के संचालन के दौरान अचानक पावर सप्लाई ट्रिप होने से वह स्टॉपर से टकरा जाती है। यह किसी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। कृपया इसकी तत्काल मरम्मत कराई जाए।
6. कैंटीन भोजन की गुणवत्ता: कैंटीन में अभी भी पाम ऑयल का उपयोग हो रहा है जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कृपया भोजन की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित करें।
7. CCTV कैमरों की आवश्यकता: सुरक्षा की दृष्टि से वेलफेयर बिल्डिंग के मुख्य द्वार, इलेक्ट्रिकल स्टोर और मैकेनिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगवाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
8. सीढ़ी (Staircase) का पुनर्निर्माण: ब्लास्ट फर्नेस कास्ट हाउस नंबर 4 के नाले के ऊपर जो लोहे की सीढ़ी बनाई गई है, वह बहुत अधिक खड़ी (Steep) है। सुरक्षा हेतु इसे दोबारा सही ढंग से बनाया जाए।
9. वेलफेयर बिल्डिंग नंबर 17 कैंटीन की अव्यवस्था: यहाँ समय पर नाश्ता उपलब्ध नहीं होता और सफाई का अभाव है। इस संबंध में लेबर ऑफिसर और एचआर विभाग को कई बार अवगत कराया जा चुका है, पर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
10. कार पार्किंग शेड का निर्माण: वेलफेयर बिल्डिंग नंबर 8 में कार पार्किंग शेड बनाया जाए। सुरक्षा की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आशा है कि प्रबंधन इन सभी बिंदुओं पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करेगा एवं कर्मचारियों की सुरक्षा एवं हितों की रक्षा करेगा।




