भिलाई। 13 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : कृष्णा नगर वार्ड क्रमाक 8 बजरंग चौक सामुदायिक भवन पर शाम 7:00 बजे वार्ड की बैठक रखा गया संगठन सृजन के तहत जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के दिशा निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरसिंह नाथ के नेतृत्व में वार्ड का बैठक आयोजित किया गया इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष नरसिंह नाथ जोन अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वर्मा व वार्ड अध्यक्ष परमानंद चंदेल की अध्यक्षता मे यह बैठक संचालित किया गया सर्वप्रथम ब्लाक अध्यक्ष नरसिंह नाथ व जोन अध्यक्ष पिंकी वर्मा का फूल माला से स्वागत किया गया फिर वार्ड अध्यक्ष ने अपनी बात रखी। अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार की विफलता नाकामी बढ़ती महंगाई बेरोजगारी बढती नशाखोरी चाकू बाजी बस यही सब हो रही है प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अपने विचार धारा अपनी सोच के साथ कार्य करती है एक व्यक्ति नहीं परिवार व समाज के विकास के योजनाबद्ध तरीका से देशहित प्रदेश हित परिवार हित कार्य करती है कांग्रेस शासन में हर वर्गों के लिए योजना के तहत कार्यक्रम धरातल पर होता रहा चाहे सस्ती बिजली हो सस्ती राशन शिक्षा आत्मानंद स्कूल अंग्रेजी माध्यम के पढ़ाई से गरीब वर्गों के बच्चे अच्छे माहौल में शिक्षा ग्रहण कर सके किसनो कि कर्जा माफी किसनो कि धान उचित मूल्य में खरीदी यह सोच कांग्रेस पार्टी का स्वास्थ्य को लेकर धनवंतरी मेडिकल स्टोर के तहत सस्ती दर में दवाई ऐसी महत्वाकांक्षी सैकड़ों योजना के साथ कार्य की फिर भी विफलता हाथ लगी कारण प्रचार प्रसार में कमी चर्चा में कमी हम काम करके भी नहीं बता पाते वो लोग झूठ बोल कर झूठी प्रचार कर सत्ता में आते है आज हर वर्ग दुखी हैं परेशान है आने वाले समय मे हम सब घर-घर जा कर अपनी बातो को पहुंचाएगे सफलता हाथ जरूर लगेगी अगामी कार्यक्रमों के विस्तृत चर्चा किया गया वार्ड को संगठन सृजन के तहत गठन करने सभी बुथो में बुथ अध्यक्ष एवं उसके टीम का गठन करना वार्ड के अध्यक्ष के गठन के संदर्भ पर विस्तृत चर्चा की गई इस बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष नरसिंह नाथ जोन अध्यक्ष श्रीमती पिंकी वर्मा वार्ड अध्यक्ष परमानंद चंदेल ब्लॉक महामंत्री नरेंद्र पिपरोल राजेंद्र महिलांग वरिष्ठ कांग्रेसी श्याम सुंदर मिश्रा दिनेश वासनिक आशुतोष सिंह आशीष साहू विजय प्रताप गोड केदारनाथ विष्णु रात्रे मुकेश सिंह अशोक देवांगन धनु लाल टंडन हेमंत बंजारे कुणाल बंजारे शिव सिंह नीलू राम घृत लहरे आकाश पिपरोल नीरज पाल व अन्य कांग्रेस पार्टी के साथी गण की गरिमामयी उपस्थिति में यह बैठक का सफल संचालन राजेन्द्र महिलांग व अभार प्रदर्शन विजय प्रताप ने किया।




