भिलाई। 12 मार्च, 2026, (सीजी संदेश) : भिलाई महिला समाज सेक्टर 8 कमेटी भिलाई द्वारा भिलाई की मेहनतकश मजदूरो की बस्ती मे जाकर निर्धन व जरूरतमंद कक्षा पहली से कक्षा पांचवीं तक के 15 स्कूली बच्चो को स्कूल बैग, वाॅटर बाॅटल ,लंच बाक्स, पेंसिल बाक्स आदि वितरित किए गये साथ ही साथ बच्चो के लिए चॉकलेट व नाश्ते का वितरण भी किया गया जिसे पाकर बच्चे बहुत ही आनंदित व हर्षित हुए। इस अवसर पर बच्चो को संबोधित करते हुए भिलाई महिला समाज की ज्वाइंट सेक्रेट्ररी भारती खांडेकर ने कहा कि बच्चो का बचपन मे हुआ बौद्धिक व शैक्षणिक विकास ही आगे जाकर भविष्य मे एक जागरूक भारत के निर्माण मे सहायक सिद्ध होगा, उन्होने यह भी कहा कि जो दान देने मे सक्षम हो गये है उन्हे अध्ययनरत स्कूली बच्चो सहित अन्य जरूरतमंद लोगो की मदद के लिए स्वस्फूर्त आगे आना चाहिए। महिला समाज की सेक्रेट्ररी हीना थामस ने कहा कि बच्चे देश की नींव होते है इसलिए उन्हे अभी बालपन मे ही मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत बनाना देशहित मे हम सबकी जिम्मेदारी बनती है। सामग्री वितरण के अवसर पर हीना थामस सेक्रेट्ररी, भारती खांडेकर ज्वाइंट सेक्रेट्ररी, कोषाध्यक्ष दिलेश्वरी साहू, आशा कुसरे, मनीषा हाड़गे, सपना मिश्रा, बबीता केला आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी भिलाई महिला समाज की कमेटी द्वारा रमशीला की कुटिया मे वृद्धजनो के साथ समय बिताकर और उन्हे दैनिक उपयोग मे इस्तेमाल होने वाली चीजों का वितरण किया गया था।




