धमतरी 7 मार्च 2026 जैसा नाम वैसा काम है माता-पिता जो नाम रखा हुआ वाकई में धमतरी के लिए डायमंड हीरा ही है।स्थानीय आदिवासी युवक की सफलता से जिले का गौरव बढ़ा – युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने डायमंड सिंह ध्रुव हाल में UPSC परीक्षा के अंतिम परिणाम घोषित हुए l समस्त धमतरी जिले के लिए यह गर्व एवं प्रसन्नता का विषय है कि थाना मगरलोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसवानी निवासी श्री डायमंड सिंह ध्रुव ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रतिष्ठित परीक्षा के अंतिम परिणाम में 623वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। अपने पांचवे प्रयास में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है l उल्लेखनीय है कि यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा को ना केवल भारत बल्कि विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में गिना जाता है lस्थानीय युवक की इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री सूरज सिंह परिहार द्वारा श्री डायमंड सिंह ध्रुव को SP कार्यालय में शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी ने कहा कि यह पूरे जिले के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि धमतरी जिले से एक आदिवासी युवा अभ्यर्थी ने संघ लोक सेवा आयोग जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे धमतरी जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने श्री डायमंड सिंह ध्रुव से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव और संघर्ष की कहानी से आसपास के युवाओं को प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक स्थानीय युवा UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर उच्च पदों पर चयनित हों और समाज एवं देश की सेवा करें।इस अवसर पर सीएसपी.श्री अभिषेक चतुर्वेदी IPS, श्री डायमंड सिंह ध्रुव, उनके बड़े पिता श्री दिलीप सिंह ध्रुव एवं थाना प्रभारी मगरलोड उनि.लक्ष्मीकांत शुक्ला सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने उनको बधाई व शुभकामनाएं दीं।
ऐसे ही कोई डायमंड नहीं बनता, मेहनत लगन और बरसों की तपस्या वाकई में हीरा है तू मेरे यार
Chhattisgarh no.1 News Portal
Leave a comment




