भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आवाहन के अनुरूप एक घर एक पेड़ अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के अध्यक्ष निर्मल कोसरे के द्वारा इसकी शुरुआत अपने घर में अशोक पेड़ लगाकर किया। उसके पश्चात नगर निगम भिलाई चरोदा के द्वारा आदर्श गौठान गनियारी में 1100 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। न्यायालय परिसर भिलाई-3 में मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल एवं मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, मनीष बंछोर, निजसचिव के के चंद्रवंशी, की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया उसके पश्चात जरवाय वार्ड क्रमांक 4 के आदर्श गौठान में भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त कीर्तिमान राठौर, सभापति विजय जैन, नेता प्रतिपक्ष संतोष तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज मढरिया, पार्षदगण राजेश दांडेकर, किरण नायडू, लावेश मदनकर, रानी वर्मा, सुजीत बघेल अरुण वर्मा, भूखन भतरिया, अशफाक अहमद, श्रीकांत वर्मा, एल बी वर्मा, विजय राठौर, भोलू तिवारी सहित तहसीलदार चंद्रशेखर मंडई, भिलाई 3 के समिति प्रबंधक चंद्रशेखर मानिकपुरी, नगर निगम के ई आर .के चंद्राकर सहित नगर निगम भिलाई चरोदा के अधिकारी कर्मचारी एवं समाजसेवी संस्थाएं उपस्थित रहे।