भिलाई 24 फरवरी 2026। धर्म परिवर्तन को लेकर सिख युथ सेवा समिति भिलाई द्वारा मानव सेवा माधव सेवा के तहत सात प्राणियों की सिख पंथ मे घर वापसी आज करवाई है । यूथ सिख सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू एवं छत्तीसगढ़ सिख पंचायत के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल की अध्यक्षता में एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवं की उपस्थिति में गुरुद्वारा बाबा दीप सिंह शहिदा सुपेला में जिन प्राणियों द्वारा किसी पारिवारिक स्थिति के कारण या किसी प्रलोभन के कारण बस धर्म परिवर्तन कर लिया था। उन प्राणियों द्वारा सिख धर्म के सिद्धांतों एवं मानव सेवा से प्रभावित होकर फिर से सिख पंथ को अपनाया हैं ।

सिख पंचायत महासचिव गुरुनाम सिंह एवं सिख यूथ सेवा के कोषाध्यक्ष मलकीत सिंह ने बताया कि आज गुरुद्वारा के पाठी सुरेंद्र सिंह दर्दी द्वारा आनंद साहब के पाठ एवं अरदास एवं अरदास के उपरांत मुखवाक लेते हुए इन सभी प्राणियों को सिरोपाओ की बख्शीश देते हुए घर वापसी करवाई है। इस महान कार्य के लिए सभी ने सिख यूथ सेवा समिति एवं सर्व समाज कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छोटू की तारीफ की एवं इंद्रजीत छोटू की तरफ से कहा गया कि जो भी प्राणी द्वारा धर्म परिवर्तन किया गया है । उनके घर वापसी के लिए प्रयास किया जाएगा एवं उनकी जरूरतो एवं परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए उनकी हर संभव मदद की जाएगी । इस तरह का प्रयास सिख समाज के साथ जारी रखेंगे एवं सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों के पदाधिकारी द्द्वारा छोटू को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई दी गई हैं।आज के घर वापसी के प्रोग्राम मे पलविंदर सिंह रंधावा, गुरमीत सिंह गांधी बलजिंदर सिंह कलेर, बीबी कुलवंत कौर,तजिंदर सिंह, हरपाल सिंह, जसवंत सिंह खालसा सुच्चा सिंह,पवित्र सिंह, त्रिलोचन सिंह, कुलदीप सिंह, रणजीत सिंह, सुखदेव सिंह लाडी, जगजीत सिंह सगु, अमन सिंह, निर्मल सिंह रंधावा, सौदागर सिंह,इंद्रपाल सिंह चावला, प्रकाश सिंह,दिग्विजय सिंह, महेंद्र सिंह, एवं माताएं बहने शामिल हुई।




